फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ankit Chaturvedi Memorial Badminton Start application for championship

अंकित चतुर्वेदी स्मारक बैडमिंटन  चैंपियनशिप के लिए आवेदन शुरू 

Fri, 23 Jun 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 23 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ankit Chaturvedi Memorial Badminton Start application for championship
Ankit Chaturvedi Memorial Badminton Start application for championship - फोटो : बरेली, अमर उजाला
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से स्वर्गीय अंकित चतुर्वेदी स्मारक डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप 13 जुलाई से शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में जीतने वाले शटलर को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपस हॉल में होगी। 
विज्ञापन

13 जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली चैंपियनशिप में बालक और बालिका वर्ग में एकल, युगल, मिश्रित युगल मुकाबले होंगे। अंडर 13, 15, 17 और 19 साल में प्रतियोगी भाग ले सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि जो भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अपनी प्रविष्टि आयु प्रमाण पत्र के साथ सचिव को मेहरोत्रा टेक्सटाइल्स बड़ा बाजार पर जमा कर सकते हैं। 11 जुलाई तक प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि है। बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने सभी स्कूलाें के प्रधानाचार्यों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने- अपने स्कूलाें के बैडमिंटन खिलाड़ियों से जरूर आवेदन कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed