फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anjuman procession will not pass in front of Dhopeshwar Nath temple in Bareilly

Bareilly News: थाने में हुई पंचायत का फैसला, धोपेश्वर नाथ मंदिर के सामने से नहीं निकलेगा अंजुमन जुलूस

Wed, 18 Sep 2024 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 01:13 PM IST
सार

बरेली के कैंट इलाके में सोमवार शाम धोपेश्वरनाथ मंदिर के सामने से अंजुमन जुलूस निकाले जाने पर माहौल गरमा गया था। इसे लेकर मंगलवार को लेकर एक पक्ष के लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने थाने में पंचायत कराई। 

विज्ञापन
Anjuman procession will not pass in front of Dhopeshwar Nath temple in Bareilly
धोपेश्वरनाथ मंदिर के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर के सामने से सोमवार शाम अंजुमन जुलूस व डीजे निकालने के मामले में मंगलवार को दूसरे पक्ष ने मंदिर के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। वहां पंचायत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। अब मंदिर के सामने से कभी अंजुमनों का जुलूस व डीजे नहीं जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार शाम मंदिर के सामने से अंजुमनों का जुलूस निकाले जाने पर माहौल गरमा गया था। दूसरे पक्ष ने सोमवार रात ही कैंट थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने उस वक्त मामला टाल दिया था। मंगलवार को पुजारी अमित गोस्वामी के नेतृत्व में जुटे लोगों ने धोपेश्वर नाथ मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। नारेबाजी और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


घर में घुसा भेड़िया: हमलाकर पिता को किया जख्मी, बेटे का हाथ चबाया; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार त्यागी ने उनको समझाया, पर नाराज भीड़ पुलिस के साथ ही नारेबाजी करते हुए थाने में घुस आई। लोग जुलूस निकालने वालों पर रिपोर्ट कराने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने बुला लिया। 

इंस्पेक्टर राजेश कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सहमति बनी कि भविष्य में धोपेश्वर नाथ मंदिर के सामने से कोई भी अंजुमन जुलूस या डीजे नहीं निकाला जाएगा। नई परंपरा डालने की कोशिश की तो रिपोर्ट लिखी जाएगी। 

इन शर्तों पर बनी सहमति
एक पक्ष ने एतराज जताया कि बाहरी लोगों को भी इस तरह के धार्मिक जुलूसों में बुलाया जाता है। स्थानीय लोग अपना त्योहार मनाएं तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी। साथ ही देर रात तक जुलूस निकालने व बाइक पर बिना साइलेंसर के तीन सवारी घूमने का भी विरोध जताया। दूसरे पक्ष ने इन सभी बिंदुओं पर लिखित सहमति दे दी। 

इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को समझाकर लिखित में फैसला करा दिया। एक पक्ष से कालीबाड़ी मंडल के महामंत्री अमर सिंह राठौर, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल, रजत गुप्ता, किशन मेहता, अक्कू गोस्वामी, बंटी यादव, मोहित यादव, कृष्णा यादव, पंडित घनश्याम जोशी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, दूसरे पक्ष के इश्तत्याक व इमरान आदि ने समझौते पर दस्तखत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed