{"_id":"5ed558178ebc3e90a8333696","slug":"anhydrous-ekadashi-today-fasting-away-money-related-concerns-bareilly-news-bly4077384148","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्जल एकादशी आज, व्रत से दूर होती है धन संबंधी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्जल एकादशी आज, व्रत से दूर होती है धन संबंधी चिंता
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
भगवान विष्णु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Link Copied
बरेली। निर्जल एकादशी मंगलवार को है। भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए यह व्रत किया जाता है। मोक्ष की प्राप्ति और परलोक सुधारने के लिए भी यह व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन
सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक के समय को एक दिन कहा जाता है। सूर्योदय होते ही व्रत का संकल्प लेने के बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते हुए लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूजा अर्चना करते हैं। उनकी प्रसन्नता के लिए हरि ओम मंत्र का जाप थकान होने तक करना चाहिए। शाम को भगवान विष्णु की आरती करनी चाहिए और उनको मानसिक रूप से थका मानते हुए शयन कराके स्वयं सोना चाहिए। सुबह उठकर नित्य कर्म करने के बाद एक बर्तन में जल या शिकंजी और खजूर की पत्तियों से बना पंखा किसी कन्या या ब्राह्मण को दान करना चाहिए। इसके बाद स्वयं जल पीकर और फल खाकर व्रत का पारायण करना चाहिए। पंडित राकेश पांडेय के अनुसार, भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए किए गए एकादशी व्रत से धन संबंधी चिंता दूर होती है और रोग दोष में लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।