फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angry child in police station, my mother beat my father .. put them in lockup

थाने में गुस्साया बच्चा, मम्मी को पीटते हैं मेरे पापा.. इन्हें हवालात में डालो

Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Angry child in police station, my mother beat my father .. put them in lockup
अपराध - फोटो : अमर उजाला

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

पीआरवी में बैठकर थाने आया, पिता को हवालात में बंद न करने पर भड़का

बरेली। कोरोना के मुश्किल दौर में तमाम परिवारों के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती बन गई है और आए दिन झगड़े हो रहे हैं। शनिवार रात एक नौ वर्षीय बच्चे ने पुलिस को सूचना दी कि नशे में उसके पापा मम्मी को पीट रहे हैं। पीआरवी ने आरोपी को पकड़कर लाई तो गुस्साया बच्चा भी उसमें बैठकर थाने चला आया और पुलिस से अपने पिता को हवालात में डालने की जिद पर अड़ गया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
बारादरी के जोगी नवादा इलाके से एक नौ वर्षीय बच्चे ने शनिवार रात पुलिस को कॉल करके बताया कि उसके पिता ने शराब पी रखी है और उसकी मां को पीट रहे हैं। पुलिस ने जोगी नवादा जाकर आरोपी को पकड़ लिया। फोन करने वाले बच्चे ने बताया कि वह कक्षा तीन का छात्र है। पिता काफी समय से अक्सर नशे में मां के साथ मारपीट करते हैं। पुलिस आरोपी को लेकर थाना बारादरी आने लगी तो बच्चा भी वैन में बैठ गया। पीछे से उसकी मां भी थाने पहुंच गई। थाने आकर भी बच्चा जिद पर अड़ गया कि उसके पिता को हवालात में बंद किया जाए। पुलिस ने उसे किसी तरह समझाने के बाद मां के साथ घर लौटा दिया।
विज्ञापन

बच्चे की शिकायत पर थाने लाए गए उसके पिता ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर है। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही काम बंद हो गया। पत्नी को कुछ समय पहले ही एक ब्यूटी पार्लर खुलवाया है। खर्चे को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। रात भर थाने में रखने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को शांतिभंग के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया। दोबारा शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed