{"_id":"60f4731ba4dc5af7dbc207e2ff48455e","slug":"angry-at-the-audacity-of-muhammad-sahab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी पर गुस्सा
बरेली
Updated Sun, 13 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
आंवला। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के खिलाफ मुस्लिमों ने सड़कों पर उतर कर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। बाद में विहिप नेता कमलेश तिवारी का पुतला फूंका गया। कमलेश का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई।
शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग नगर की बारह बुर्जी मस्जिद पर इकट्ठे हुए। यहां से इमामों और उलमा के नेतृत्व में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले विहिप नेता कमलेश तिवारी को फांसी देने की मांग करते हुए जुलूस की शुरुआत की। जुलूस बारह बुर्जी मस्जिद से त्रिपौलिया, भूमि विकास बैंक, भुर्जी टोला, स्टेट बैंक तिराहा होते हए एसडीएम दफ्तर पहुंचा। यहां एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद तहसील तिराहे पर कमलेश तिवारी का पुतला फूंका गया। इस दौरान आईएमसी नेता ग्यासउद्दीन और बारह बुर्जी मस्जिद के इमाम मौलाना जाकिर हुसैन ने कमलेश का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। जुलूस में सैयद आकिल अली, मोईद रजा, मौलाना गुलाम मुस्तफा, जफर रजा अजहरी, जाकिर हुसैन, इमरान, नदीम अंसारी, आदिल रजा, इदरीश, आबिद अली आदि ने कमलेश को फांसी देने की मांग उठाई। इधर, आईएमसी नेता ग्यासउद्दीन की घोषणा पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नफीस खां का कहना है कि ग्यासउद्दीन की घोषणा से पार्टी का कोई सरोकार नहीं है। यह उनकी व्यक्तिगत घोषणा हो सकती है।