फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anger due to removal of date of ration quota selection

Bareilly News: राशन कोटा चयन की तिथि हटने से आक्रोश

Tue, 12 Aug 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Anger due to removal of date of ration quota selection
दुनका। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत बकैनियां बीरपुर में राशन कोटा चयन की दूसरी बार तिथि हटने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत बकैनियां बीरपुर का राशन कोटा पहले राजकुमारी के नाम था। उन्होंने कई महीने पहले राशन कोटा की दुकान से त्यागपत्र दे दिया था, जिस कारण दुकान निरस्त कर वैकल्पिक व्यवस्था कर दुनका में अटैच कर दी गई थी। ग्रामीणों को दूसरे गांव जाने में दिक्कत हो रही थी, तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से राशन कोटा की दुकान के चयन की मांग की थी। खंड विकास अधिकारी शेरगढ़ ने पहले 16 जुलाई को कोटा चयन की तिथि घोषित की थी, लेकिन सावन माह में पुलिस के व्यस्त रहने के कारण तिथि हटाकर 11 अगस्त लगाई गई। 11 अगस्त को सुबह 10 बजे ब्लाॅक शेरगढ़ के सचिव विकास गंगवार, सुशील गंगवार, सुनील मौर्य पंचायत भवन पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान के उपस्थित न होने पर कोटा चयन की बैठक निरस्त कर दी गई। पूछने पर ब्लाॅक के कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम प्रधान अस्वस्थ हैं। उनका मेडिकल आ गया है। इस कारण बैठक निरस्त कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed