{"_id":"294f6738ac3bd6aef069150c56661a51","slug":"anganwadi-workers-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने जाम लगाया
बरेली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्थायी करने की मांग को लेकर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार से मिलने भारत सेवा ट्रस्ट पर पहुंचीं आंगनबाड़ी वर्कर ने हंगामा कर दिया। उन्होंने ट्रस्ट के सामने पीलीभीत रोड पर जाम लगा दिया और भाजपा और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। एक मोटर साइकिल वाले ने निकलने की कोशिश की तो आंगनबाड़ी वर्करों से उसकी नोकझोंक हो गई, जिसकी बाइक को वर्करों ने धक्का देकर गिरा दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। करीब आधा घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस पहुंच गई। उनका आरोप था कि फोन पर मंत्री ने बिना सूचना के आने पर नाराजगी जताई थी। बाद में संतोष गंगवार भी ट्रस्ट पर पहुंच गए। उन्होंने वर्करों से ज्ञापन लिया। ये आंगनबाड़ी वर्कर नवाबगंज इलाके से आई हुई थीं।
विज्ञापन