फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An infected person working at Khatauni center in Nawabganj, State bank branch also sealed

नवाबगंज में खतौनी सेंटर पर काम करने वाला संक्रमित, स्टेट बैंक ब्रांच भी सील

Fri, 03 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
An infected person working at Khatauni center in Nawabganj, State bank branch also sealed
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीज की गई बैंक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

संक्रमित युवक का पिता भारतीय स्टेट बैंक में है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज तहसील में बने खतौनी सेंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। संक्रमित का पिता भारतीय स्टेट बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जिसके बाद शाखा को सीज कर उसे सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा संक्रमित के परिजनों को घर में ही क्वारंटीन कर मोहल्ला सीज कर दिया गया है।
मोहल्ला गुलशन नगर निवासी एक युवक तहसील में निजी कंप्यूटर ऑपरेटर है। नगर के गांधीटोला निवासी एक महिला की मौत के बाद उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, युवक ने महिला के उपचार के दौरान उसकी देखभाल की थी। एक जुलाई को आई रिपोर्ट में युवक भी संक्रमित पाया गया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ मोहल्ला गुलशन नगर को सैनिटाइज कराने के बाद सीज करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती पर दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

गुरुवार की दोपहर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में अनावश्यक रूप से बिना मास्क घूम रहे लोगों पर सख्ती बरती। इस दौरान कई दुकानदार, जो अपनी दुकान पर भीड़ लगाए हुए थे दुकानें बंद कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed