फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An illegal construction demolished, four two-storey buildings sealed

Bareilly News: एक अवैध निर्माण ध्वस्त चार दोमंजिला भवन सील

Sun, 08 Feb 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
An illegal construction demolished, four two-storey buildings sealed
बरेली। अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। प्राधिकरण की टीम ने थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण और कई निर्माणाधीन भवनों को सील करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि भोजीपुरा क्षेत्र में अमरजीत सिंह की ओर से मॉर्डन विलेज के नाम से लगभग 3000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बिना किसी अनुमति के यहां सड़कों का निर्माण, बाउंड्रीवाल और भूखंडों का चिन्हांकन किया गया था, जिसे ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

बीडीए ने क्षेत्र में चार अलग-अलग बिल्डरों की ओर से बनाए जा रहे अवैध दो मंजिला भवनों को भी सील कर दिया गया। पहली कार्रवाई इंद्रजीत मेहता बिल्डर्स ने यहां हुई। यहां पर 1200 वर्गमीटर में बन रहे दो मंजिला भवनों को सील किया गया। इसके बाद राममूर्ति बिल्डर्स के यहां पर 180 वर्गमीटर में निर्माणाधीन दो मंजिला भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। सचिन बिल्डर्स के यहां पर 160 वर्गमीटर में बन रहा दो मंजिला भवन सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू सिंह बिल्डर्स के 140 वर्गमीटर में किए गए अवैध दो मंजिला निर्माण को सील किया गया। प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी भूखंड या भवन की खरीदारी न करें। किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण से पूर्व बीडीए से नक्शा पास कराना अनिवार्य है।

अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह, सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, गजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी, सीताराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed