फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An eight-km-long traffic jam lasted for five hours on the National Highway.

Bareilly News: नेशनल हाईवे पर पांच घंटे तक लगा आठ किमी लंबा जाम

Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
An eight-km-long traffic jam lasted for five hours on the National Highway.
बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम। फोटो संबाद
एक लेन में चल रहा कार्य तो दूसरा लेन पर जाम से निपटने के लिए नहीं की व्यवस्था
विज्ञापन

देर रात तक वाहन रेंगते हुए निकलते रहे, जाम खुलवाने को जूझती रही पुलिस
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक लेन पर सड़क मरम्मत के कारण फरीदपुर से द्वारिकेश चीनी मिल तक करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शाम पांच से रात 10 बजे तक पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रही। स्थिति काबू में न होने पर पुलिस को दूसरी लेन भी खुलवाई। इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों को निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इससे निपटने के लिए पुलिस की तरफ से पहले से कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई। रात दस बजे के बाद वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे।

फरीदपुर में शाहजहांपुर को जाने वाली लेन पर एनएचएआई द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस कारण शाहजहांपुर से आने वाली लेन से वाहनों को निकाला जा रहा था। राहगीरों के अनुसार यातायात सुचारू रूप से चलवाने के लिए पुलिस व्यवस्था न होने के कारण शनिवार शाम पांच बजे से जाम लगना शुरू हो गया। इससे बाईपास तक लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने आई पुलिस ने दूसरी लेन शुरू कर वाहनों को निकलवाना शुरू किया। तभी दूसरी लेन पर भी जाम लग गया। हाईवे की दोनों लेन बंद हो गई। इस दौरान तमाम यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि वाहन चालकों ने उल्टा सीधा वाहनों को लगा दिया। इससे जाम लग गया। जाम को खुलवाया जा रहा है।
-------
पार्किंग की व्यवस्था लड़खड़ाई, जाम से जूझे लोग
शीशगढ़ के मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम, राहगीर हुए परेशान
शीशगढ़। कस्बे में अतिक्रमण और पार्किंग की व्यवस्था लड़खड़ा गई। इससे शनिवार को शीशगढ़ के मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कस्बे में अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या पुरानी है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। कस्बे में थाने के पास साप्ताहिक बाजार लगी। इससे मुख्य मेन रोड पर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम को कुछ हद तक लोगों को राहत मिली। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति हाजी गुड्डू ने बताया कि कस्बे को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। इस मार्ग पर बाईपास बना दिया जाए तो परेशानी का निवारण हो सकेगा। वैसे प्रशासन ने नो एंट्री लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद

बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम। फोटो संबाद

बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम। फोटो संबाद

बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम। फोटो संबाद

बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम। फोटो संबाद

बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम। फोटो संबाद

बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम। फोटो संबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed