Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अमृत भारत एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की 12 ट्रेनों के रूट बदले
बरेली होकर गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। समस्तीपुर मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण इन गाड़ियों का रूट बदला गया है। तीन दिन तक इसका असर दिखेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण 40 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित होंगी। इनमें 12 गाड़ियां बरेली होकर गुजरती हैं। 15 फरवरी को जिन गाड़ियों का रूट बदला गया है, वह 16 फरवरी को बरेली पहुंचेंगी।
इन गाड़ियों के रूट परिवर्तित
15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 15, 16, 17 फरवरी के लिए, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी के लिए, 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 16 फरवरी के लिए, 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस, 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 15 फरवरी के लिए निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएंगी। इसके अलावा 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 18 फरवरी को 60 मिनट देरी से चलाई जाएगी।