फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amla MP had lobbied, get rid of the land from the bullies

Bareilly News: आंवला सांसद ने की थी पैरवी, दबंगों से छुड़वाएं जमीन

Wed, 25 Jan 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Amla MP had lobbied, get rid of the land from the bullies
फरीदपुर। कटरी कांड से पहले दबंगों के कब्जे से जमीन छुड़वाने के लिए जनप्रतिनिधि भी संजीदा थे। आंवला सांसद ने गोविंदपुर गांव के प्रधान की शिकायत पर डीएम को पत्र लिखकर दबंगों के कब्जे से सरकारी जमीन छुड़ाने का आग्रह किया था। अब ये पत्र वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोविंदपुर के प्रधान अजीत सिंह ने 24 दिसंबर 2022 को डीएम को शिकायत दी थी। लिखा था कि परमवीर सिंह कृषि फार्म में ग्राम समाज की भूमि होने के संबंध में एसडीएम फरीदपुर द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को राजस्व टीम का गठन किया गया था। राजस्व टीम ने 17 हेक्टेयर ग्राम समाज भूमि रामगंगा नदी के दक्षिण किनारे पर चिह्नित की थी। इसकी पैमाइश के बाद सुरेश पाल सिंह तोमर आदि द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया जबकि धारा 67 के अंतर्गत वाद परमवीर सिंह के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

अजीत सिंह के पत्र पर संज्ञान लेकर आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने डीएम बरेली को संबोधित करते हुए लिखा था कि अजीत सिंह ग्राम प्रधान गोविंदपुर को आपके पास भेज रहा हूं, इनकी शिकायत का निस्तारण कर दें। हालांकि कटरी कांड के बाद यह जमीन खाली करा ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed