फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amla doctor's house in broad daylight robbery

आंवला में डॉक्टर के घर दिनदहाड़े डाका

Thu, 22 Dec 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 22 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Amla doctor's house in broad daylight robbery
Amla doctor's house in broad daylight robbery - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कोतवाली से चंद कदम दूर आदर्श नगर कालोनी में बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर विवेक भारद्वाज के घर डकैती डाल दी। किवाड़ तोड़कर घुसे बदमाशों ने घर में अकेली डॉक्टर की बुजुर्ग मां को बंधक बनाया और इत्मीनान से लाखों की जेवर और नकदी समेट ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब स्कूल से बच्चे घर पहुंचे। उन्होंने बंधक बनाई गई दादी का हाल देखा तो चीख पुकार मच गई। इसके बाद पड़ोसी भी आ गए। थाने के पास की कालोनी में बदमाशों की दिनदहाड़े धमक से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 आदर्श नगर कालोनी मैन रोड के बराबर में कोतवाली से करीब 100 मीटर दूरी पर है। भारतीय स्टेट बैंक के पास क्लीनिक चलाने वाले डॉ विवेक भारद्वाज यहां पत्नी, दो बच्चों और 60 साल की बुजुर्ग मां के साथ रहते हैं।  बुधवार सुबह विवेक क्लीनिक पर चले गए। उनकी पत्नी मद चंदपुर प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक प्रियंका भारद्वाज भी ड्यूटी पर चली गईं। बेटा अनुभव और बेटी श्रेया होली फैमिली कांवेंट गए थे। घर में उनकी मां पुष्पा देवी अकेली थीं। अपराह्न साढे़ बारह और एक बजे के आसपास पांच नकाबपोश बदमाश किवाड़ तोड़कर अंदर घुस गए। पुष्पा देवी कुछ समझ पातीं उनके हाथ पैर धोती से बांध दिए। दो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लिया और तीन कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ने लगे। पौन घंटे तक वे अलमारी को खंगालते रहे। एक लाख से अधिक कीमत के गहने और 90 हजार के लगभग नकदी बदमाशों के हाथ लग गई। इसके बाद बदमाश पुष्पा देवी को उसी हालत में छोड़कर भाग गए। सवा एक बजे दोनों बच्चों घर पहुंचे तो हाल देखकर दंग रहे गए। उनके चिल्लाने की आवाज से पड़ोसी भी आ गए। पड़ोसियों ने डॉ. विवेक को घटना की जानकारी दी। कस्बा इंचार्ज केसी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुष्पा देवी से बदमाशों के हुलिये के बारे में पूछा। प्रभारी निरीक्षक एसएस पवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके बदमाशों के बारे में पता कराया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन


रैकी करके डाली गई डकैती
पुष्पा देवी के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने उसी कमरे में तलाशी ली, जिसमें गहने और नकदी रखी हुई थी। इसके अलावा किसी कमरे में बदमाश नहीं घुसे। उन्होंने बताया कि लगता है बदमाश परिवार की दिनचर्या से परिचित थे इसीलिए बार-बार सभी का नाम लेकर बात कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई परिचित भी शामिल लग रहा है इसलिए डॉक्टर के घर में आने-जाने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed