फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   amit shah and akhilesh yadav election rally in bareilly budaun

Bareilly News: रुहेलखंड में बढ़ेगा सियासी पारा, बरेली-बदायूं में अमित शाह की रैली आज, अखिलेश की दो सभाएं

Thu, 02 May 2024 07:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 May 2024 07:06 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर रुहेलखंड में गर्मी के साथ सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। आज बरेली, बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र के लिए दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह और सपा मुखिया अखिलेश यादव आज चुनावी रैलियां करके सियासी तापमान को बढ़ाएंगे।   

विज्ञापन
amit shah and akhilesh yadav election rally in bareilly budaun
गृहमंत्री अमित शाह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को बरेली और बदायूं लोकसभा के सियासी रण में माहौल गर्माएंगे। वह पहले बरेली के हार्टमैनरामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से बदायूं के लिए रवाना हो जाएंगे। बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में अमित शाह की सभा होगी। वहीं बदायूं और आंवला में सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे त्रिशूल एयरबेस आएंगे। यहां से सड़क मार्ग के जरिये बरेली में वह जनसभा स्थल पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में रैली करने के बाद बदायूं रवाना होंगे। शाह के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उधर, भाजपा पदाधिकारियों ने भी जनसभा स्थल से लेकर भीड़ आदि के जुटाने की व्यवस्था को लेकर कई चरणों में बैठकें की। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी आज शहर में
आंवला लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को बरेली आएंगे। वे दोपहर करीब 12.30 बजे इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रैली के लिए डिप्टी सीएम दोपहर 11.50 बजे त्रिशूल एयरबेस आएंगे और यहां से सड़क मार्ग से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। वहां से वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला और बदायूं में जनसभा करेंगे अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को आंवला और बदायूं लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। वे दोपहर 12.15 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये बदायूं के बहेड़ी जाएंगे। एआरटीओ ऑफिस के सामने मैदान में वह सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से देवचरा बाजार के सामने मैदान में आंवला सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के समर्थन में रैली करने पहुंचेगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed