फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amidst chaos, rumors are setting the time for the Shyamganj market

अव्यवस्थाओं के बीच अफवाहें तय कर रहीं श्यामगंज बाजार का समय

Fri, 24 Apr 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Amidst chaos, rumors are setting the time for the Shyamganj market
आने-जाने वालों का वीडियो बनाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दिन में थोक बाजार की तो रात में मिर्ची वाली गली में दुकानें खोलने का समय निर्धारित होने की उड़ी अफवाह

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती के बावजूद श्यामगंज में व्यापारी व खरीदार लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां फैली अव्यवस्थाओं के बीच रोजाना यहां बाजार खोलने को लेकर प्रशासन से अलग-अलग समय की अनुमति मिलने की अफवाहें भी लगातार फैल रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह यहां थोक बाजार का तो शाम मिर्ची वाली गली खुलने का समय निर्धारित होने की अफवाह उड़ी। इसके चलते दोपहर में व्यापारी दुकानें खोलकर भी बैठे तो बारादरी पुलिस ने उन्हें बंद कराया बाजार से भीड़ को दौड़ाया।

लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रशासन ने निर्धारित समय के लिए श्यामगंज थोक बाजार में दुकानें खुलने की अनुमति दे दी है। लेकिन भीड़ भाड़ होने पर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने के चलते यहां पुलिस ने सख्ती भी की। इस बीच कई व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। लेकिन अब सख्ती के बाद पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बाजार खुलने के समय को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही हैं। कभी दोपहर में 12 से चार बजे तक तो तभी दो से चार बजे तक की सूचना व्यापारियों के बीच प्रसारित हो रही हैं। अब बृहस्पतिवार सुबह अचानक दोपहर दो से शाम चार बजे तक दुकानें खुलने की अनुमति मिलने की सूचना फैल गई। इस पर बिना चर्चा किए व्यापारियों ने दुकानें भी खोल लीं तो बाजार में भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना पुलिस तक पहुंची तो दोपहर करीब सवा तीन बजे श्यामगंज चौकी इंचार्ज टीम के साथ पहुंचे और भीड़ को दौड़ाया। साथ ही दुकानें भी बंद कराईं। इसके बाद फिर रात में भी एक सूचना व्यापारियों तक पहुंची तो मिर्ची वाली गली का बाजार शुक्रवार को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक खुलने की अनुमति दे दी गई है। इससे व्यापारियों में भी असमंजस का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed