फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ameeksha brought laurels to Bareilly in the National Performing Arts Championship.

Bareilly News: नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट चैंपियनशिप में अमीक्षा ने बरेली का नाम किया रोशन

Tue, 07 Oct 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ameeksha brought laurels to Bareilly in the National Performing Arts Championship.
नवाबगंज। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित नेशनल परफार्मिंग आर्ट चैंपियनशिप में कस्बे के डॉ. आशुतोष गंगवार की पुत्री अमीक्षा गंगवार ने डांस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाकर कस्बा और जिले का नाम रोशन किया है। सोमवार शाम को छात्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

छात्रा की मां भाजपा महिला मोर्चा की जिला महासचिव डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने बताया कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चार और पांच अक्तूबर को आयोजित की गई दो दिवसीय नेशनल परफार्मिंग आर्ट चैंपियनशिप में समूचे भारत से 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यूपी से बरेली के एसआर इंटरनेशनल स्कूल से अमीक्षा गंगवार ने भी प्रतिभाग किया। इसमें उन्होंने डांस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा अमीक्षा गंगवार की इस सफलता पर विधायक डॉॅ. एमपी आर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार, युवा अधिवक्ता राजीव गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, नरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, सौरभ कटियार ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed