फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ambulance driver hit by truck, dies

Bareilly News: ट्रक की चपेट में आया एंबुलेंस चालक, मौत

Thu, 25 Dec 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver hit by truck, dies
भमोरा। बरेली बदायूं रोड पर मंदिर के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ा एंबुलेंस चालक गांव कोहनी प्रतापपुर निवासी 28 वर्षीय महेंद्र कश्यप ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसे में महेंद्र की मौत के बाद उसके छोटे भाई प्रमोद ने बताया कि महेंद्र एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मां शिला की भी कुछ वर्ष पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद से युवक की पत्नी किरन विलाप कर रही थी। महेंद्र को तीन बेटियां हैं, जिसमें पांच वर्षीय बेटी गुलशन, तीन वर्षीय पूजा और एक वर्षीय बेटी प्रिया है। इसे देख ग्रामीणों के भी आंसू रुक नहीं रहे थे। संवाद
विज्ञापन

-------
अज्ञात कार की टक्कर से महिला की मौत
बहेड़ी। ग्राम मंडनपुर शुमाली के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम मंडनपुर शुमाली निवासी विक्की की पत्नी गुरप्रीत कौर (32) हाईवे पार कर रही थी कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाइक ने रौंदा, छात्र के पैर की हड्डी टूटी
बरखन। बरखन मार्ग स्थित धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार और गलत दिशा में आ रही बाइक ने छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र अर्पित यादव गंभीर घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसके पैर की हड्डी टूटने के बाद ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। मोहल्ला नौबतगंज निवासी धर्मपाल अपने पुत्र अर्पित यादव को भदपुरा स्थित कंपोजिट राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने बाइक से लेकर जा रहे थे। धर्मकांटा के पास परिचित का फोन आने पर उन्होंने बाइक रोक दी और फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान अर्पित बाइक के पास खड़ा था। तभी सामने से आ रहे बाइकसवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed