मां तुझे प्रणाम: बरेली में पुलिसकर्मियों और वीरागंनाओं के शौर्य का सम्मान आज, IG-SSP करेंगे सम्मानित
मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मी अपने कार्यों से विभाग को गौरवान्वित कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में अलग-अलग दिन क्रमवार आकर्षक कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत आज से हो रही है। शुक्रवार को 11:30 बजे पुलिसकर्मियों और वीरांगनाओं का सम्मान होगा।
मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मी अपने कार्यों से विभाग को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसके बाद आगे 15 अगस्त तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर के अलग-अलग चौराहों पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अधिक जानकारी के लिए 9891644387 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
तिरंगा यात्रा-वाहन रैली में जावा बाइकें
तिरंगा यात्रा-वाहन रैली में पूरा शहर आमंत्रित है। आप, हम सभी इसे भव्यता देंगे। इसी के साथ उद्यमी तेजपाल सिंह ने बताया कि उनका ग्रुप 50 जावा बाइकों के साथ रैली में शामिल होगा। शहर के लोग अपने किसी भी वाहन के साथ रैली में शामिल हो सकेंगे।
23 चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान, प्रकट करें सम्मान
15 अगस्त को सुबह दस बजे सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा रोड, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल/वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अडडा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौकी पर राष्ट्रगार का प्रसारण होगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान के सम्मान में वह ठहर जाएं।
जानिए कब क्या होंगे कार्यक्रम
- 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी रैली सुबह 8 बजे गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक
- 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा-वाहन रैली सुबह 8 बजे बरेली क्लब से स्टेडियम तक
- 14 अगस्त को स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता डोरीलाल अग्रवाल स्टेडियम में
- 15 अगस्त को गांधी उद्यान में ध्वजारोहण और चौराहों पर सुबह दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान
14 अगस्त को स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम में जिला ओलंपिक संघ की ओर से स्पोटर्स स्टेडियम में मिनी ओलंपियाड के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें बालिका श्रेणी में वेटलिफ्टिंग, अंडर-16 में बालक बालिका वर्ग में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, बास्केटबाल के आयोजन होंगे। एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी।