फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Samvad Union Minister of State Jitin Prasad will take part in Program

Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में हिस्सा लेंगे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, विकास के मुद्दे पर रखेंगे विचार

Tue, 15 Apr 2025 08:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 08:56 AM IST
सार

अमर उजाला 'संवाद' का आयोजन 17-18 अप्रैल को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Union Minister of State Jitin Prasad will take part in Program
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'संवाद' का मंच 17 अप्रैल से राजधानी लखनऊ में सजने जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल होंगे। आइए कार्यक्रम से पहले उनके बारे में जानते हैं-

विज्ञापन


जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर 1973 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। उनके पिता जितेंद्र प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपाध्यक्ष थे। जितिन ने अपनी स्कूली शिक्षा दून स्कूल, देहरादून और शेरवुड कॉलेज नैनीताल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक और इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से एमबीए किया। 
विज्ञापन


पिता और दादा थे कांग्रेस के कद्दावर नेता 
जितिन प्रसाद के पिता और दादा दोनों ही कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के सलाहकार के साथ-साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे। जितिन प्रसाद के पिता को कांग्रेस का थिंक टैंक कहा जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर
जितिन प्रसाद 2001 में सक्रिय राजनीति में आए। वह 2004 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार शाहजहांपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। 2008 में केंद्रीय इस्पात मंत्री बने। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में लखीमपुर की धौरहरा सीट से सांसद चुने गए थे। जितिन प्रसाद यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे। इसके बाद 2014 का लोकसभा, 2017 का विधानसभा और 2019 का लोकसभा चुनाव वे हार गए। साल 2021 में जितिन प्रसाद कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

यूपी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बने
साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भेजा। प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो जितिन प्रसाद को योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से भाजपा ने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन को दिया। यहां से चुनाव जीतकर वह फिर सांसद बने। 
 

10 वर्षों बाद केंद्रीय कैबिनेट में की वापसी
जितिन प्रसाद ने एक दशक के बाद केंद्रीय कैबिनेट में वापसी की। इससे पहले मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में जितिन प्रसाद सबसे युवा मंत्रियों में से एक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में जितिन प्रसाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं।

 

जानें क्रार्यक्रम में बारे में जरूरी बातें
'संवाद' की शुरुआत गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज, एप और वेबसाइट पर गुरुवार को आप चर्चा देख सकते हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम से जुड़े अगले सत्र होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed