फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   amar ujala quiz compitition

‘एक देश एक चुनाव’ से धन और समय की बरबादी पर लगेगा विराम

Wed, 28 Aug 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
amar ujala quiz compitition
बरेली। श्री मुरारी लाल माहेश्वरी राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के सेमीनार हॉल में हुआ। प्रतियोगिता में मंडल के चारों जिले की टीमों ने ‘एक देश-एक चुनाव’ विषय पर पक्ष और विपक्ष में तार्किक ढंग से अपनी बात रखी। इसमें पक्ष में बोलने वाले बरेली कॉलेज के मोहम्मद शारिक शवाब जैदी प्रथम, विपक्ष में बोलने वाली साहू राम स्वरूप कॉलेज की सोनम शुक्ला द्वितीय और बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय के सोमेश मिश्रा तृतीय रहे। इसके अलावा पीलीभीत के पुष्प इंस्टीट्यूट की अरीबा मंसूर और शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के प्रतिभागी राजमोहन पाठक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्य, रजिस्ट्रार संतोष कुमार और निर्णायक मंडल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वाद विवाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। ‘एक देश-एक चुनाव’ विषय पर आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष के प्रतिभागियों ने बार-बार होने वाले चुनाव से धन और समय की बर्बादी का तर्क रखकर ‘एक देश-एक चुनाव’ विषय का समर्थन किया। साथ ही, लोकसभा और राज्यसभा के चुनाव पर खर्च होने वाले हजारों करोड़ रुपयों की बचत कर देश के विकास में इसका उपयोग करने पर जोर दिया। वहीं, विपक्ष का तर्क था कि इससे देश पर लंबे समय तक एक ही सत्ता हावी रहने से उसके निरंकु श होने की संभावना है। क्षेत्रीय दल और क्षेत्रीय मुद्दों का अस्तित्व संकट में जाएगा, जो लोकतंत्र के लिए बेहतर नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लॉ के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, अवंतीबाई डिग्री कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संध्या सक्सेना रहीं। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने प्रतिभागियों को बेबाकी से अपने विचार रखने पर सराहा। डॉ. अमित ने पक्ष और विपक्ष के मुख्य बिन्दुओं को उभारते हुए प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। वहीं, डॉ. संध्या सक्सेना ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को सराहते हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुतिकरण के तरीके बताए। पुरस्कार वितरण से पूर्व समापन सत्र के मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और होम्योपैथी के डॉ. विकास वर्मा ने विषय के पक्ष पर अपनी बात रखी। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट और अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी दीक्षित ने किया। आयोजन में करन निहलानी, ज्योतिका वर्मा, उद्देश्य वार्ष्णेय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थे प्रतिभागी
बरेली से साहू राम स्वरूप कॉलेज की सोनम शुक्ला, बरेली कॉलेज के मोहम्मद शारिक शवाब जैदी, केसीएमटी की लवी सिंह, पीलीभीत से पुष्प इंस्टीट्यूट की अरीबा मंसूर, बीसलपुर राजकीय महाविद्यालय के सोमेश मिश्रा और सुमित पाठक, बदायूं से बीआईएमटी के रवि कुमार और रक्षित साहू, बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय उझानी की मोहसिना आसिफ, शाहजहांपुर जीएफ कॉलेज के ललित मोहन मिश्रा और शाहजुद्दीन, एसएस कॉलेज के राज मोहन पाठक ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed