Bareilly: अमर उजाला ने विजेता विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
बीते महीनों में हुईं प्रतियोगिताओं में पेंटिंग व खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन मां तुझे प्रणाम के तहत हुआ था। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता अलग से आयोजित हुई। इनमें हजारों बच्चों ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें बृहस्पतिवार को अमर उजाला परिसर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पेंटिंग, निबंध लेखन और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के विजेता विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के चेहरे पुरस्कार पाकर खिल उठे। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह, यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय, आरएसओ जितेंद्र यादव और निर्णायक (पेंटिंग प्रतियोगिता) अन्नू महाजन ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुरस्कार भेंट किए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बीते महीनों में हुईं इन प्रतियोगिताओं में पेंटिंग व खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन मां तुझे प्रणाम के तहत हुआ। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता अलग से आयोजित हुई। इनमें हजारों बच्चों ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें बृहस्पतिवार को अमर उजाला परिसर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
अमर उजाला की पहल सराहनीय
शिक्षा विभाग की ओर से अमर उजाला परिवार और चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं। अखबार समाज में जागरूकता का अहम जरिया हैं। यह पहल सराहनीय है। आज की पीढ़ी को जोड़ने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। परीक्षाओं के लिए भी सभी विद्यार्थियों को शुभेक्षाएं। - नीरज कुमार पांडेय, क्षेत्रीय सचिव
प्रतिभाओें की कमी नहीं
बतौर निर्णायक कहूंगी कि हर प्रविष्टि एक-दूसरे से बेहतर रही। निर्णय करना कठिन था, लेकिन फिर भी चयन किया गया है। सभी को शुभकामनाएं। विद्यार्थियों में प्रतिभा है। समाचार पत्र उसे निखारने का जरिया बन रहे हैं। - डॉ. अन्नू महाजन, निर्णायक
इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा करती हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से सामान्य विषयों के प्रति भी विद्यार्थियों में कलात्मकता और सृजन शक्ति का विकास होता है। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
असफलता से भी मिलती है सीख
किसी भी प्रतियोगिता में अहम बात यह है कि सफलता कई बार हमारी कमियों को छिपा देती है, लेकिन असफलता हमें बताती है कि हमें खुद में अभी क्या सुधार और करना है। विद्यार्थियों के बीच जागरूकता और रचनात्मक प्रवृत्ति विकसित करने में अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।- जोगिंदर सिंह, बीडीए वीसी
बौद्धिक विकास के लिए जरूरी
कार्यक्रम में शामिल सभी विजेता प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अहम हैं। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की मेहनत भी सराहनीय है। - जितेंद्र यादव, आरएसओ
अखबार छपने की प्रक्रिया जानी, सवाल-जवाब किए
पुरस्कृत प्रतिभागियों ने अमर उजाला परिसर का भ्रमण कर अखबार छपने की प्रक्रिया को भी समझा। खबरों के संकलन से लेकर संपादन और प्रकाशन तक प्रक्रिया को जाना। प्रिटिंग मशीन देखी। सवाल-जवाब भी किए।
ये विजेता हुए सम्मानित
निबंध प्रतियोगिता : साहू राम स्वरूप से समीक्षा को पहला व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज से आलिफा को दूसरा स्थान मिला। एमबी इंटर कॉलेज के छात्र तेजस गोयल तीसरे स्थान पर रहे। अन्य में साहू राम स्वरूप से अक्शा और सुरभि, अवंतीबाई महिला महाविद्यालय से पलक, मानसी और कशिश, राजकीय महिला आईटीआई से सूर्यकांता मौर्य, वंदना और आंचल, द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज से कशिश, इफरा और कशिश, इस्लामिया गर्ल्स से महक और मिसबा, एफआर इस्लामिया से अयान खान, मोहम्मद जमन अंसारी और मोजीम, एमबी इंटर कॉलेज से शिवम गोयल और वंशल गुप्ता, राजकीय इंटर कॉलेज से संजीव, नरेंद्र और राघव यादव।
शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज से अंकिता, सृष्टि और पारुल, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से अभि, मोहम्मद फैज और मोहम्मद अफजल, बरेली इंटर कॉलेज से अदम्य साहस, हिरा नाज और साक्षी, श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज से हर्षित, शिवा और प्रशांत, राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से खुशबू, अंशिका साहू और महिमा चौधरी, शांति अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज विकल्प शंखधार, मिनाक्षी जगवानी और अंशिका पांडे, केसर इंटर कॉलेज से रचना, शिवानी और रितिका सिन्हा, डॉ राममनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय आंवला के वैष्णो गुप्ता, काजल मौर्य और अपूर्वा सक्सेना, संघटक राजकीय महिला महाविद्यालय बहेड़ी से नगमा मुख्तार, सुमन देवी और विकास गंगवार, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज से फैज खान, पायल और कमलेश, राजकीय महाविद्यालय भदपुरा से रजनीश कुमार, अरुण शर्मा और संगीता, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर से निदा, शिवांगी वर्मा और गुलफिजा, राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदपुर से रानी देवी, प्रिया पाठक और नीतू देवी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आंवला से शकुंतला, खुशबू यादव और पायल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से आयुषी शर्मा, तनिष्का पाठक और ज्योति को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता : पेंटिंग प्रतियोगिता में बीबीएल से आदित्य भारद्वाज और पूर्णा मिश्रा, व्यास वर्ल्ड स्कूल से आलिया नसीम और ऋद्धि महाजन, बेदी इंटरनेशनल स्कूल से परी शर्मा और श्रृष्टि, सेक्रेड हार्ट्स से श्रृंगार मौर्य, माधवराव सिंधिया से अन्नू यादव को पुरस्कार मिला।
खेल प्रतियोगिता : खेल प्रतियोगिता में निशु भारद्वाज, जान्हवी गुप्ता, शगुन, रंजना, सैफाली भारद्वाज, ऋतिक कुमार, रामजीत गुर्जर, अर्शद खान, अमित गुर्जर, देवेश गुर्जर, कुलदीप गुर्जर, रिजवान अली, शिवम ठाकुर, तथागत गुप्ता, करन कश्यप और वैभव कुमार को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया।