फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Already married woman pretending to be a unmarried and married a young man now absconding In Bareilly

दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां: खुद को अविवाहित बता की शादी, रहने को लिया अलग कमरा; इस कांड ने खोली पोल

Fri, 21 Jul 2023 02:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Jul 2023 02:16 PM IST
सार

आरोपी महिला सोनम ने खुद को कुंवारा बताया और पीड़ित युवक फैजल से मिलने भी आई थी। सोनम ने उसे मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया। सोनम ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे निकाह कर लिया।

विज्ञापन
Already married woman pretending to be a unmarried and married a young man now absconding In Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनी ट्रैप के मामले में बरेली की इज्जतनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। गैंग ने एक एप पर युवक को मीठी बातों में फंसाया। शादी के बाद दुल्हन माल समेटकर निकल गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

इज्जतनगर के धौरेरा माफी निवासी फैजिल उर्फ फैजल ने बताया कि डेटिंग एप के जरिये उसकी जान पहचान पीलीभीत निवासी सोनम से हुई। सोनम ने खुद को कुंवारा बताया और फैजल से मिलने भी आई। सोनम ने उसे मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया। सोनम ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथी मौलाना अकील अहमद के पास ले जाकर उससे निकाह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम ने साजिश के तहत पहले से नरियावल में एक कमरा ले रखा था। निकाह के बाद सोनम फैजल के साथ उसी कमरे में रहने लगी। फैजल के परिजनों को इस बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए फैजल अपने घर आता-जाता था। फैजल ने परिजनों से रुपये लेकर सोनम को तीन लाख रुपये के जेवर दिला दिए। सोनम जेवर और कमरे में रखे सत्तर हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

ये भी पढ़ें- UP News : खूब वायरल हुआ सपा विधायक शहजिल का ये वीडियो, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को नहीं मिला; लगा दी एफआर
 

विज्ञापन

सोनम की तलाश और खोजबीन की तो पता चला कि वह शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है। सोनम अपने पति गुड्डू और साथियों की मदद से हनी ट्रैप गिरोह चलाकर सीधे-साधे लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करती है। सोनम की पोल खुली तो वह छह लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगी। रंगदारी न देने पर परिवार समेत जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।

फैजल और उसके चाचा के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी गई जिससे परिवार परेशान हो गया। फैजल ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर थाने में सोनम, गुड्डू व अकील अहमद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed