{"_id":"609ed65b8ebc3ed2b24383d0","slug":"along-with-the-operator-of-mehta-surgical-the-police-will-also-make-the-accused-accused-bareilly-news-bly44657213","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहता सर्जिकल के संचालक के साथ पत्नी को भी पुलिस बनाएगी आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहता सर्जिकल के संचालक के साथ पत्नी को भी पुलिस बनाएगी आरोपी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के नाम पर लाइसेंस लेकर की जा रही थी कालाबाजारी
विज्ञापन
बरेली। सर्जिकल उत्पादों की कालाबाजारी करने के आरोप में औषधि निरीक्षक ने मेहता सर्जिकल के संचालक के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है मगर इस मामले में उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया जाएगा। क्योंकि लाइसेंस उन्हीं के नाम पर था।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर और एफएसडीए की टीम ने डीडीपुरम में मेहता सर्जिकल के गोदाम पर औचक छापा मारा था। इस दौरान वहां सर्जिकल उपकरण, सैनिटाइजर समेत तमाम चीजें बरामद कर सील की गई थीं। इनकी बिक्री में अनियमितता को लेकर औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा की तहरीर पर मेहता सर्जिकल के संचालक के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि संचालक ने मेहता सर्जिकल का लाइसेंस अपनी पत्नी के नाम से बनवाया था। उस लाइसेंस के जरिये ही वह कालाबाजारी कर रहा था। इसलिए संचालक के साथ ही उसकी पत्नी को भी मुकदमे में आरोपी बनाया जाएगा और दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।