फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alleged Bhim Army leaders extort two lakh rupees under the pretext of securing a youth release

Bareilly News: भीम आर्मी के कथित नेताओं ने युवक को छुड़ाने के नाम पर वसूले दो लाख रुपये, ऑडियो वायरल

Tue, 05 May 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 06:15 PM IST
सार

बरेली में एक मामले में फंसे युवक को छुड़ाने के नाम पर उसके भाई से दो लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने भीम आर्मी के कथित नेताओं पर आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
Alleged Bhim Army leaders extort two lakh rupees under the pretext of securing a youth release
पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीम आर्मी संगठन के कथित नेताओं ने एक युवक को छुड़वाने के लिए उसके परिजनों से दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए। एसएसपी के पीआरओ को रिश्वत देने के नाम पर रुपये वसूले गए थे। मामले की रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है। एसएसपी से इस मामले में शिकायत की गई है। 

विज्ञापन


बहेड़ी थाना क्षेत्र के भौना गांव निवासी ताहिर ने बताया कि उनके भाई को छुड़ाने के नाम पर भीम आर्मी के कथित नेता चौपुला निवासी सुशील गौतम और उनके चार साथियों ने दो लाख रुपये ले लिए। काम नहीं होने पर एक लाख रुपये इन लोगों ने लौटा दिए। बाकी एक लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर कहने लगे कि एक लाख रुपये एसएसपी के पीआरओ को दिए हैं। इसकी रिकॉर्डिंग अब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


रिकार्डिंग में एक युवक पीआरओ द्वारा एक लाख रुपये लेने की बात कह रहा है। युवक आठ बजे तक भरोसा रखने की बात कह रहा है। युवक ने ताहिर से कहा कि तुम जाओगे तो तुम्हें भी बैठा लेंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed