फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of negligence during surgery and extortion at SK Nursing Home.

Bareilly News: एसके नर्सिंग होम पर ऑपरेशन में लापरवाही और वसूली का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 21 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence during surgery and extortion at SK Nursing Home.
सिरौली/गुलड़िया। कस्बा सिरौली में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से अवैध वसूली और इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत की है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव ब्योधन बुजुर्ग के जितेंद्र ने सीएमओ को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने पत्नी प्रीति को 13 अगस्त को कस्बे के एसके नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल की डॉक्टर ने लापरवाही से ऑपरेशन किया। इससे उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल पर 80 हजार रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसके नर्सिंग होम के संचालक डॉ. संजीव यादव ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि प्रीति को भर्ती करते समय कराए गए अल्ट्रासाउंड में बच्चे की कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। दोबारा जांच में भी बच्चे की धड़कन नहीं मिली। वह पेट में ही मृत था। परिवार को इसकी पूरी जानकारी दी गई थी और उनकी सहमति से ही ऑपरेशन हुआ। जितेंद्र से केवल 14 हजार रुपये लिए गए थे। यह सारा मामला सीसी कैमरे की फुटेज में भी रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
हमें अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार मामले की जांच की जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी। - सुशील कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed