{"_id":"697a7b356393b1fb3302e466","slug":"allegations-against-pwds-xen-investigation-started-bareilly-news-c-4-vns1074-815836-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर लगे आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर लगे आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड में तैनात अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल पर कई आरोप लगाए गए है। ठेकेदारों के शोषण, रिश्वतखोरी और भुगतान में जानबूझकर देरी करने जैसे गंभीर आरोपों के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ इंजीनियर ने अधीक्षण अभियंता को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
बरेली ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से शासन को भेजी गई शिकायत में एक्सईएन पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक्सईएन पर कार्यों का भुगतान जानबूझकर रोकना और वैरिएशन, एक्सटेंशन पर अनावश्यक आपत्तियां लगाकर अवैध वसूली करना, निविदाओं की स्वीकृति और बांड गठित करने के बदले मोटी रकम की मांग करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही बजट आवंटन के नाम पर वसूली और हेड बदलकर पैसों का इधर-उधर हस्तांतरण करना और ठेकेदारों के साथ अभद्र व्यवहार और उनका मानसिक व आर्थिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। चीफ इंजीनियर अजय कुमार ने अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र को जांच सौंपी है। इसमें अगले एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए, 15 दिनों में गहन जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। वहीं एक्सईएन राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनपर लगाए गए सभी आरोप गलत और निराधार हैं। संवाद