फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Wrong information filled on U-DISE portal, student's year spoiled

आरोप : यू-डायस पोर्टल पर भरी गलत जानकारी, छात्र का साल खराब

Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Wrong information filled on U-DISE portal, student's year spoiled
बरेली। आजाद नगर काॅलोनी कटरा चांद खां निवासी सौरभ गुप्ता ने डीआईओएस कार्यालय में बेदी इंटरनेशनल स्कूल के विरुद्ध शिकायत की है। आरोप है कि विद्यालय की लापरवाही से यू-डायस पोर्टल पर गलत जानकारी भरी गई, जिससे उनके बेटे का एक साल खराब हो गया।
विज्ञापन


सौरभ गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बेटे देव का एडमिशन वर्ष 2017 को बेदी इंटरनेशनल स्कूल में करवाया था। देव ने वर्ष 2025-26 में 12वीं की परीक्षा दी, जिसमें कंपार्टमेंट आई। दोबारा कंपार्टमेंट परीक्षा दी, जिसमें वह फेल हो गया। जब 30 अक्तूबर 2025 को दूसरे स्कूल में बेटे का एडमिशन करवाने गए तो वहां यू-डायस पोर्टल पर पास होने की सूचना मिली, जबकि सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट के अनुसार देव फेल है। ।
विज्ञापन

इसके चलते देव का एडमिशन नहीं हो सका और उसका एक साल खराब हो गया। स्कूल के चेयरमैन अमन बेदी ने बताया कि किसी कर्मचारी से पोर्टल पर त्रुटिवश गलत जानकारी दर्ज हुई। जब अभिभावक से इसकी सूचना मिली तो दो-तीन दिन में डीआईओएस कार्यालय से उसे ठीक करा दिया गया। बच्चे का प्रवेश किसी अन्य संस्थान में नहीं होने के पीछे अभिभावकों की स्वयं की लापरवाही है। उन्होंने 30 अक्तूबर की शाम को हमें फोन कॉल पर सूचित किया था, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रही होगी। ऐसे में एक दिन में पोर्टल पर त्रुटि ठीक नहीं हो सकती थी। अभिभावक को बहुत समझाया। अभिभावक के दो बेटे विद्यालय से पढ़े हैं, जिनकी करीब डेढ़ लाख रुपये फीस बकाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed