फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allan club vegetable market auctioned for 36 lakhs

एलन क्लब सब्जी मंडी का ठेका 36 लाख में नीलाम

Tue, 09 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allan club vegetable market auctioned for 36 lakhs
demo pic - फोटो : demo pic

बंद कमरे में लगी बोली, ठेकेदारों में हंगामा भी हुआ
विज्ञापन

पिछली बार 17 लाख के करीब उठा था एलन मंडी का ठेका

बरेली। सोमवार को नगर निगम में सब्जी मंडियों की नीलामी होनी थी। एक बंद कमरे में ठेकेदारों को बैठाकर नीलामी की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। बोली के दौरान कई बार हंगामा भी हुआ। एलन क्लब, श्यामगंज सब्जी मंडी के लिए कई बार हंगामा हुआ। ठेकेदारों में कब्जे की ऐसी लड़ाई हुई कि एलन क्लब सब्जी मंडी का ठेका 36.30 लाख का उठा, जबकि पिछले साल यह ठेका 17 लाख के आसपास उठा था।
सोमवार को श्यामगंज, एलन क्लब, गांधी उद्यान के फसल विहार, जलपान गृह और कुतुबखाना सब्जी मंडी की नीलामी कराई गई। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे। नीलामी प्रक्रिया को खुले में कराया जाना था, लेकिन हुई बंद कमरे में। एलन क्लब मंडी की नीलामी बीस लाख रुपये से शुरू हुई और 36.30 लाख रुपये तक पहुंची। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ, क्योंकि पिछले साल यह ठेका करीब सत्रह लाख रुपये में ही हुआ था। इसके बाद गांधी उद्यान फसल विहार का ठेका बीस हजार से शुरू होकर तीस हजार तक पहुंचा। श्यामगंज सब्जी मंडी ठेका की बोली नहीं लगी। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत सिंह की निगरानी में नीलामी प्रक्रिया हुई। उपसभापति छंगामल मौर्य सहित बाकी सदस्य, अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। संपत्ति प्रभारी शैली गुप्ता का कहना है कि नीलामी सार्वजनिक रूप से सभागार में कराई गई। गेट बंद नहीं किया गया, लोग आ जा रहे थे तो किसी ने गेट बंद कर दिया होगा।
विज्ञापन

इस बार होगी तगड़ी वसूली

एलन क्लब मंडी का ठेका इस बार पिछले से दोगुने पर उठा है। यहां करीब दो सौ दुकानें लगती है तो ऐसे में रकम तो ठेकेदार वसूल करेंगे ही। माना जा रहा है कि इस बार एक-एक दुकानदार से करीब पचास रुपये तक की रोजाना वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए फड़ व्यापारी करते रहे एक-दूसरे को फोन

बरेली। कब्जा करने की हनक ने एलन क्लब सब्जी मंडी के ठेके को 36.30 लाख रुपये तक पहुंचा दिया। इससे ठेकेदारों के माथे पर शिकन तक नहीं आई, लेकिन बोली में बढ़ते दामों ने फड़ व्यापारियों की नींद जरूर उड़ा दी है। नीलामी के रेट जैसे ही बाजार में पहुंचे सभी फड़ व्यापारी एक-दूसरे को फोन करने लगे। उनकी चिंता है कि अब उनके मौजूदा दामों से करीब तीन गुने तक पैसे वसूले जाएंगे।

एक फड़ व्यापारी ने बताया कि पिछली बार यही ठेका सत्रह लाख रुपये में उठा था तो छोटे फड़ की रसीद दस रुपये और बड़े फड़ की तीस रुपये तक की काटी जाती थी। हालांकि वसूले दस वाले से 15-20 रुपये और तीस वाले से 40-50 रुपये जाते थे। कहा कि यहां सभी तरह के लगभग दो सौ फड़ लगते हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि यदि हर फड़ वाले से पचास रुपये रोजाना भी वसूले गए तो भी नीलामी की रकम नहीं निकाली जा सकेगी। ऐसे में अब बड़े व्यापारियों से 70 रुपये तो वहीं छोटे व्यापारियों से 40 रुपये तक वसूले जाने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि अब तक कोरोना के चलते उन्होंने नुकसान झेला, तो अब बढ़े दाम पर उठा ठेका उन्हें पूरे साल चोट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed