{"_id":"66c3e13a48766d6d36033a54","slug":"all-ttes-of-bareilly-caught-with-cash-in-lucknow-mail-bareilly-news-c-4-bly1015-462358-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लखनऊ मेल में नकदी के साथ पकड़े सभी टीटीई बरेली के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लखनऊ मेल में नकदी के साथ पकड़े सभी टीटीई बरेली के
Tue, 20 Aug 2024 05:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ मेल में नकदी के साथ पकड़े गए सभी टीटीई बरेली मुख्यालय के हैं। छह में से पांच टीटीई के पास 38,300 रुपये नकदी मिली थी। इन सभी के खिलाफ विजिलेंस के साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली 12230 लखनऊ मेल में विजिलेंस टीम ने शनिवार तड़के बरेली जंक्शन पर छापा मारा था। ट्रेन में बरेली मुख्यालय के छह टीटीई की ड्यूटी थी। इनमें टीटीई रामहरि चतुर्वेदी, जोगपाल, राजेश टंडन, एके चौबे और मोहम्मद आरिफ के पास से 38,300 रुपये नकदी मिली थी।
नियमानुसार ट्रेन में ड्यूटी के दौरान टीटीई नकदी लेकर नहीं चल सकते। छह में से पांच टीटीई पर यात्रियों से उगाही का आरोप है। मंडल मुख्यालय ने इन टीटीई से स्पष्टीकरण तलब किया है। अभी किसी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है।