{"_id":"615f55618ebc3e471364b91b","slug":"all-parties-are-same-for-muslims-bjp-is-doing-damage-openly-bareilly-news-bly4621475150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों के लिए सभी पार्टियां एक जैसी, भाजपा खुलकर कर रही नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों के लिए सभी पार्टियां एक जैसी, भाजपा खुलकर कर रही नुकसान
विज्ञापन
आईएमसी का स्थापना दिवस मनाते पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईएमसी का 21वां स्थापना दिवस पीलीभीत बाईपास स्थित एक शादी हाल में मनाया गया। इसमें न सिर्फ राजनीतिक पार्टियों को निशाना बनाया गया बल्कि उर्स-ए-रजवी के मौके पर श्यामगंज में हुए बवाल के लिए प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया। आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि मुसलमानों के आज जो हालात हैं, उसकी जिम्मेदार सभी राजनीतिक पार्टियां हैं। सब एक जैसी हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि भाजपा खुली दुश्मन है। वह खुलकर मुसलमानों का नुकसान कर रही है। बाकी पार्टियां दोस्त बनकर यह काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि जब से प्रदेश में उसकी सरकार बनी है कोई दंगा नहीं हुआ, इसकी वजह यह है कि जब दंगा कराने वाले ही सरकार में हैं तो दंगा कैसे होगा। कल जब यह हुकूमत में नहीं होंगे तो फिर दंगे होंगे, यही पुलिस होगी। तब जो भी सरकार बने उसे इनसे निपटने की रणनीति पहले से बनानी होगी। प्रदेश में चाहे जिस पार्टी की सरकार बने, लेकिन भाजपा को सत्ता से बेदखल होना ही चाहिए। यह देश, प्रदेश, किसान, मुसलमान किसी के लिए भी अच्छी नहीं है।
मौलाना ने कहा कि उनकी कई दलों से बात हुई है। कोशिश रहेगी कि गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाए। अगर समझौता नहीं होता है तो आईएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 103 साल हो गए हैं आला हजरत का उर्स होते हुए, लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ। इस बार पुलिस प्रशासन की लापरवाही से दंगा होने से बचा। पुलिस ने आला हजरत के चाहने वाले बेकसूर लोगों पर मुकदमे लिखे हैं। इसके विरोध में बड़े भाई सुब्हानी मियां ने गिरफ्तारी देने का जो फैसला लिया है, उसकी वह भी हिमायत करते हैं। अगर सुब्हानी मियां को इसके लिए बाहर आना पड़ा तो हम उन के साथ हैं।
विज्ञापन
जेएनयू के प्रोफेसर हाफिजुर रहमान ने कहा कि मुसलमान अफवाहों पर न जाएं। कोई भी मसला हो तो मरकज के सामने रखें। प्रोग्राम के मुख्य आयोजक नदीम खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. नफीस खान, मोहम्मद नदीम खान, मुनीर इदरीसी, अफजाल बेग, फरहत खान, मकदूम बेग, सलीम खान, रिजवान अंसारी, अधिवक्ता इकबाल, इफ्तेकार कुरैशी आदि मौजूद रहे।