फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All nullah in smart to be covered in same manner

स्मार्ट सिटी में एक जैसे दिखेंगे कवर्ड नाले

Fri, 26 Jan 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 26 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
All nullah in smart to be covered in same manner
स्मार्ट स‌िटी - फोटो : demo
अतिक्रमण अभियान के स्लैब और पक्के निर्माण तोड़कर खोले गए नालों को नगर निगम ने हजरतगंज की तर्ज पर कवर करने का डिजाइन तैयार किया है। इसमें नाले पर एक पत्थर का स्लैब फिर एक लोहे का जाल लगाकर उसे कवर किया जाएगा। आलमगीरीगंज से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान सिविल लाइंस, कुतुबखाना और सैलानी रोड के नालों पर डाले गए स्लैब तोड़ दिए थे। इनकी वजह से नाले पूरी तरह से बंद थे। उनकी सफाई भी नहीं हो पाती थी। इसके चलते नगर निगम ने हजरतगंज की तर्ज पर नालों को कवर करने के लिए यह डिजाइन स्वीकृत किया है। व्यापारियों को इसे बनवाने का इंतजाम खुद ही करना होगा।
विज्ञापन


एसपीवी बनाने की कवायद शुरू
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोेजेक्ट में शहर का चयन होने के बाद नगर निगम ने आगे की तैयारी शुरू कर दी है। शासन से गजट नोटिफिकेशन के बाद अब एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) गठन की तैयारियां चल रही हैं। कंपनी एक्ट के तहत इसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके सीईओ नगर आयुक्त होंगे। एसपीवी बनने के बाद स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। इसे लेकर कंपनियां नगर निगम पहुंचनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को एकॉम कंपनी की टीम ने इसको लेकर नगर आयुक्त को प्रजेंटेशन दिया है। बता दें कि स्मार्ट सिटी परियोजना में 1902 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed