फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All four gates of Nath Nagari are ready to welcome you

Bareilly News: नाथ नगरी के चारों द्वार स्वागत के लिए तैयार

Mon, 31 Mar 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
All four gates of Nath Nagari are ready to welcome you
बरेली। नाथनगरी में प्रवेश के समय स्वागत करने के लिए चारों द्वार तैयार हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, बनखंडीनाथ और महंत अवैद्यनाथ द्वार का लोकार्पण होना है। इसके साथ ही बीडीए की करीब 200 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होना है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित झुमका तिराहे पर महंत अवैद्यनाथ द्वार, शाहजहांपुर मार्ग पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के निकट अलखनाथ द्वार, बदायूं रोड पर तपेश्वरनाथ और डोहरा रोड पर बनखंडीनाथ द्वार बनकर तैयार हैं। नाथ नगरी के प्रतीक के रूप में इनको तैयार किया गया है। भगवान शिव के प्रतीक भी यहां प्रदर्शित हैं। रामगंगानगर में 45 करोड़ की लागत से बने बीडीए कार्यालय, सेक्टर-8 में 33 केवी सब स्टेशन को भी जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर आठ में 26.82 करोड़ रुपये लागत की अति आधुनिक लाइब्रेरी और रामगंगानगर आवासीय योजना में तीन हजार किलोलीटर क्षमता के ओवरहैड टैंक के कार्य का भी शिलान्यास होगा। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि 58.24 करोड़ लागत के कार्यों का लोकार्पण और 142.67 करोड़ लागत के कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसएमई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मॉडल देखेंगे
रहपुरा जागीर में 113 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित बरेली एमएसएमई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मॉडल भी मुख्यमंत्री देखेंगे। विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित योजना का मॉडल तैयार कर लिया है। इसमें 150 से अधिक उद्यमियों को भूखंड मिल सकते हैं। अब तक 750 से अधिक आवेदन आए हैं। ब्यूरो

----
15 एकड़ जमीन पर बना अटल आवासीय विद्यालय
बरेली। नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में करीब 73.35 करोड़ रुपये की लागत से 15 एकड़ भूमि पर अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। बरेली मंडल के श्रमिकों के मेधावी बच्चों को इसमें अपना भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। इसी सत्र से यहां पढ़ाई भी शुरु हो जाएगी। रविवार को एडीजी जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ जग प्रवेश, एसडीएम नवाबगंज अजय कुमार उपाध्याय, सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद ने अटल आवासीय विद्यालय में चल रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल अधकटा नजराना में ही स्थित गोशाला का भी निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed