{"_id":"604a638b8ebc3e59035461aa","slug":"all-day-jam-at-the-crossing-in-faridpur-due-to-diversion-bareilly-news-bly440200665","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन के चलते फरीदपुर में क्रॉसिंग पर दिन भर रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन के चलते फरीदपुर में क्रॉसिंग पर दिन भर रहा जाम
विज्ञापन
फरीदपुर में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फरीदपुर से होकर गुजारा गया दिल्ली, पीलीभीत और लखनऊ से बदायूं की ओर जाने वाला ट्रैफिक
विज्ञापन
बरेली/फरीदपुर। महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन के चलते दिल्ली, पीलीभीत और लखनऊ दिशा से बदायूं की ओर जाने वाला ट्रैफिक फरीदपुर होकर गुजारा गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को फरीदपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर दिन भर जाम के हालात बने रहे।
महाशिवरात्रि के चलते बुधवार शाम छह बजे से बृहस्पतिवार शाम तक जिले के कई रूटों पर डायवर्जन लागू किया गया था। दिल्ली, पीलीभीत और लखनऊ दिशा से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहनों को फरीदपुर में बुखारा रोड से होकर गुजारा गया। इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक फरीदपुर क्रॉसिंग पर दिन में कई बार जाम लगा क्रॉसिंग के दोनों ओर लगे हाइटगेज की चौड़ाई कम होने के कारण कई बार दो बड़े वाहन एकसाथ गुजरने पर वहां जाम लग गया। इस वजह से लोग परेशान होते रहे। दोपहर 12 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग पर कोई पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आया, इससे ज्यादा दिक्कत हुई।