फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert in Bareilly regarding bird flu entry of outsiders and vehicles banned in CARI

UP News: बर्ड फ्लू को लेकर बरेली में अलर्ट, सीएआरआई में बाहरी व्यक्ति और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Tue, 12 Aug 2025 06:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 06:17 AM IST
सार

रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बरेली में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संस्थान में बाहरी व्यक्ति व वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
Alert in Bareilly regarding bird flu entry of outsiders and vehicles banned in CARI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

रामपुर में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा एच-5 वायरस) की पुष्टि के बाद केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) इज्जतनगर बरेली में बचाव के प्रयास शुरू हो गए हैं। बाहरी व्यक्ति समेत वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। अफसरों के वाहन बाहर खड़े किए जाएंगे।

विज्ञापन


संस्थान निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी के मुताबिक, परिसर में पहले से ही बचाव के इंतजाम हैं, फिर भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए वर्ष 2021 में जारी एडवाइजरी का पालन हो रहा है। प्रक्षेत्र में लोगों का प्रवेश वर्जित है। संस्थान में पशु-पक्षियों के लिए बने सभी जलस्रोतों व ऐसी जगहों को ढक रहे हैं, जहां पानी भर सकता है। ताकि पक्षी पानी पीने के लिए परिसर में न आएं। फार्म हाउस व प्रयोगात्मक बॉयलर प्रक्षेत्र पर रिफ्लेक्टर लगाए हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिक, कर्मी भी कुक्कुट प्रजातियों के लिए बने फार्म हाउस पैदल जाएंगे। इसलिए जूते भी रोगाणुमुक्त करने की व्यवस्था की है। केमिकलयुक्त जल से गुजरना होगा। बता दें कि दो दिन पूर्व रामपुर से आठ मुर्गियों के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए थे। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पड़ोसी जिला होने से बरेली में भी एहतियात बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी नहीं हुई है बर्ड फ्लू की पुष्टि
रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग की ओर से सभी पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि क्षेत्र के किसी भी पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के मरने की सूचना मिले, तो सैंपलिंग और जरूरी औपचारिकताएं कराएं। उच्चाधिकारियों से भी जानकारी साझा करें। पशुपालन विभाग प्रतिमाह अलग-अलग क्षेत्रों से 20 सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजता है। अभी तक कोई केस पॉजिटिव नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed