फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   alarm bells... after three months 11 corona infected in 24 hours

खतरे की घंटी... तीन महीने बाद 24 घंटे में 11 कोरोना संक्रमित

Tue, 14 Sep 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
alarm bells... after three months 11 corona infected in 24 hours
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

छुट्टी से लौटे सेना के आठ जवानों के साथ सुभाषनगर, बिहारीपुर, खुर्रम गौंटिया का एक-एक व्यक्ति मिला संक्रमित
विज्ञापन

मिलिट्री हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया सभी संक्रमित जवानों को
संक्रमित शहरियों में एक की हालत गंभीर, कोविड अस्पताल में भर्ती

बरेली। कोरोना की लगभग थम चुकी रफ्तार से राहत के माहौल के बीच सोमवार को आए नतीजों ने एकाएक फिर बेचैनी बढ़ा दी है। करीब तीन महीने बाद 24 घंटे के अंदर 11 नए संक्रमित मिलने से तीसरी लहर की आशंका ने दस्तक दे दी है। नए संक्रमितों में आठ सेना के जवान और तीन शहर के लोग हैं। सेना के जवान मिलिट्री हॉस्पिटल में आइसोलेट हुए हैं। शहर के तीन लोगों में दो होम आइसोलेट हैं, गंभीर हालत होने के कारण तीसरे को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सोमवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन से करीब पांच हजार सैंपल की जांच की गई। इनमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सर्विलांस टीम के मुताबिक संक्रमित पाए गए सेना के सभी आठ जवान अवकाश पर गए थे। ड्यूटी पर लौटने पर उनकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें मिलिट्री अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बाकी तीन संक्रमितों में एक-एक सुभाषनगर और बिहारीपुर और तीसरा खुर्रम गौंटिया का 19 वर्षीय युवक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार तक जिले में सक्रिय संक्रमितों की तादाद सात थी जिनमें चार सेना के जवान शामिल थे। सोमवार को 11 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद अब जिले में 18 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद जिले के अब जल्द कोरोना मुक्त होने की उम्मीद धराशायी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सितंबर में जिले के कोरोना मुक्त होने की संभावना खारिज करते हुए आगे और केस मिलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक आशंकाएं... एक जिला अस्पताल और दूसरा थाना बारादरी में हुआ संक्रमित

सर्विलांस टीम संक्रमितों की सूची मिलने के बाद सक्रिय हो गई है। सेना के जवानों के साथ दूसरे तीन संक्रमितों से संपर्क में आने वाले लोगों और वे कहां संक्रमित हुए, इस बारे में पूछताछ की गई है। सुभाषनगर के व्यक्ति ने अनजान संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित होने की बात कही। बिहारीपुर के व्यक्ति ने टीबी के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने और वहीं किसी के संपर्क में आने से संक्रमित होने की बात कही। खुर्रम गौटिया के युवक ने खुद को थाना बारादरी पुलिस की हिरासत में रहने के दौरान संक्रमित होने की आशंका जताई है। इसके बाद अब थाने संबंधित के पुलिसकर्मियों की भी चार दिन बाद सैंपलिंग कराने का फैसला लिया गया है।

भीड़भाड़ से भरा शहर जगा रहा है संक्रमण बढ़ने का अंदेशा

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भारी कीमत चुका चुके शहरवासियों ने संक्रमण से बचाव के सभी नियम ताक पर रख दिए हैं। बाजारों में बगैर मास्क उमड़ रही बेतहाशा भीड़ आपसी दूरी के नियम का भी पालन नहीं कर रही है। ऐसे में संक्रमितों की तादाद आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सीएमएओ डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की है। साथ ही, किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिलने पर तत्काल कोरोना की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed