फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alakhnath temple will be rejuvenated at a cost of Rs 18 crore in Bareilly

Bareilly News: 18.5 करोड़ रुपये की लागत से अलखनाथ मंदिर का होगा कायाकल्प, बनेगा भव्य द्वार

Fri, 01 Mar 2024 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 01:07 PM IST
सार

अलखनाथ मंदिर के बाहर भव्य द्वार बनेगा। परिसर का सुंदरीकरण होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सत्संग भवन का निर्माण भी होगा।

विज्ञापन
Alakhnath temple will be rejuvenated at a cost of Rs 18 crore in Bareilly
अलखनाथ मंदिर का द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 18.5 करोड़ रुपये से अलखनाथ मंदिर का कायाकल्प होगा। मंदिर के बाहर भव्य द्वार बनेगा। परिसर का सुंदरीकरण होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सत्संग भवन का निर्माण होगा। दो साल में सारे काम कराए जाएंगे। बीडीए की ओर से शुक्रवार को इसकी कार्ययोजना पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। इस वित्तीय वर्ष में पर्यटन विभाग आठ करोड़ रुपये आवंटित करेगा।

विज्ञापन


नाथ मंदिरों के सुंदरीकरण की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद बीडीए के अभियंताओं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण का 18.5 करोड़ के एस्टीमेट तैयार किए हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि कार्ययोजना निदेशालय को भेजी जा रही है। इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 31 मार्च तक आठ करोड़ रुपये आवंटित हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये कार्य हैं प्रस्तावित 
परिसर का विकास व सुंदरीकरण, मुख्य द्वार, गोशाला, टॉयलेट ब्लॉक, श्रद्धालु सुविधा केंद्र, मंदिर परिसर में कुंड का सुंदरीकरण और घाट का निर्माण, सत्सग हाल, लाइब्रेरी, बिजली व्यवस्था, जलापूर्ति सिस्टम, सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व अन्य कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed