{"_id":"746cf0aebbe9504a553101b3c53142b0","slug":"ala-hazrat-express-among-other-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला हजरत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द
बरेली
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण आला हजरत एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। कोहरे की वजह से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे रेलवे की इनकम भी घट रही है। सोमवार को आला हजरत एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार पैसेंजर आदि ट्रेनें रद्द रहीं। इसको लेकर जंक्शन पहुंचेे यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जताई। कई लोग अन्य ट्रेनों से अपने गंतव्य तक गए तो कई ने जंक्शन से लौटकर बस की यात्रा का सहारा लिया।
विज्ञापन