{"_id":"61f98f4694074167fd11f8b5","slug":"akj-s-trio-was-running-a-liquor-syndicate-bareilly-news-bly4742231124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेजे की तिकड़ी चला रही थी शराब का सिंडिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेजे की तिकड़ी चला रही थी शराब का सिंडिकेट
विज्ञापन
AKJ's trio was running a liquor syndicate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ होने के बाद नये-नये खुलासे हो रहे हैं। तीन शराब माफिया ए, के और जे की तिकड़ी पूरे बरेली समेत आसपास के इलाके में शराब का सिंडिकेट चला रही है। इनमें से दो पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन तीसरी अभी कार्रवाई से दूर है।
टपरी डिस्टिलरी में टैक्स चोरी के मामले ने शराब के बड़े स्तर पर चल रहे अवैध धंधे और अफसरों की मिलीभगत का खुलासा कर दिया है। यह पूरा खेल अंग्रेजी के अक्षर ए, के और जे नाम से जुड़े तीन शराब कारोबारी चला रहे थे। इसमें ए अक्षर अनेजा, जे अक्षर जायसवाल गैंग और के अक्षर एक अन्य शराब कारोबारी से संबंधित है। इनमें से प्रणय अनेजा, मनोज जायसवाल और अजय जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मगर ‘के’ अक्षर से नाम वाला शराब कारोबारी अभी पुलिस कार्रवाई से दूर है। चर्चा है कि शराब के धंधे से जुड़ा यह तीसरी व्यक्ति भी इस सिंडिकेट का हिस्सा है और अब एसआईटी उसके बारे में भी सबूत जुटाने में लगी है।