फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav targets the BJP government over the death of five children in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: पांच बच्चों की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, हरकत में आया प्रशासन

Tue, 17 Jan 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 12:25 PM IST
सार

मोहम्मदी के मोहल्ला सरैंया में उल्टी दस्त और बुखार से पांच बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य टीम ने 950 घरों का सर्वे कर 231 सैंपल लिए हैं। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets the BJP government over the death of five children in Lakhimpur Kheri
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी के मोहल्ला सरैंया में उल्टी दस्त और बुखार से पांच बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। पिछले कई दिन से स्वास्थ्य से लेकर तहसील और पालिका प्रशासन के लोग मोहल्ले का भ्रमण कर साफ सफाई के साथ बच्चों का टीकाकरण तक करवा रहे हैं। अब तक 231 लोगों का सैंपल लेकर 172 लोगों की जांच कराई गई, जो निगेटिव रही। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बच्चों की मौत को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। 

विज्ञापन

बच्चों की मौत पर सपा मुखिया का ट्वीट

मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला सरैंया में पांच बच्चों की मौत के मामले में पूर्व सीएम एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि पांच बच्चों की मौत और नौ के बीमार होने की खबर दुखद है। उन्होंने लिखा है कि पेयजल जैसी बुनियादी जरूरत पूरी न कर पाने वाली भाजपा सरकार के लिए यह आत्मलोचना का गंभीर विषय है, विपक्ष द्वारा आलोचना का नहीं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सोमवार को सीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसडीएम पंकज श्रीवास्तव और ईओ गुंजन गुप्ता मोहल्ला सरैया पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर बीमार बच्चों के बारे में जानकारी लेकर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने मृतक बच्चों के घर घर जाकर बीमारी और इलाज कराने के बारे में मालुमात की। उन्होंने मोहल्लेवालों को बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराने और पानी उबालकर पीने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने मस्जिद के पेश इमाम से लोगों को बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के और ईओ को पानी की जांच कराने के निर्देश दिए।

मोहल्लों में चलेगा टीकाकरण और जागरूकता अभियान

सीएमओ ने बताया कि बच्चों की मौत के बाद मोहल्ले का भ्रमण करने पर टीकाकरण न कराने और गंदगी होना सामने आया है। इसलिए मोहम्मदे कस्बे के सभी वार्डों में अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों का वैक्सीनेशन कराने के साथ साफ सफाई रखकर बीमारियों से बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में निरंतर स्वास्थ्य टीम भ्रमण कर रही है। अब तक 950 घरों को भ्रमण कर 231 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। इसमें से अब तक 172 की रिपार्ट निगेटिव आई है। साथ ही 130 बच्चों का टीकाकरण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed