फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav left for Moradabad via Bareilly

Bareilly: बरेली होकर मुरादाबाद रवाना हुए अखिलेश यादव, स्थानीय सपा नेताओं से कहा- चुनाव में जुट जाइए

Wed, 21 Feb 2024 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 01:04 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर स्थानीय सपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav left for Moradabad via Bareilly
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार पूर्वाह्न सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली पहुंचे। हवाई अड्डे पर चेंजओवर के बाद हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद रवाना हो गए। वहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अखिलेश यादव के साथ लखनऊ से आते वक्त बरेली सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य साथ आए। हवाई अड्डे पर मुलाकात करने पहुंचे नेताओं से उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जुट जाइए। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव से हवाई अड्डे पर मुलाकात करने वालों में सपा के तीन विधायक शहजिल इस्लाम, अताउरर्रहमान व हिमांशु यादव शामिल थे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने भी उनसे मुलाकात की। अखिलेश ने संक्षिप्त मुलाकात में सभी का हालचाल पूछा और चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश देकर चले गए। शाम पौने चार बजे वह फिर बरेली आएंगे और चेंजओवर कर लखनऊ रवाना होंगे। 

विज्ञापन

मुरादाबाद में यहां है कार्यक्रम
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बरेली से मुरादाबाद में सपा विधायक नवाब जान खां के घर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर से ठाकुरद्वारा खेल मैदान पर उतरा। यहां से कार से विधायक के आवास पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायक के पुत्र मूसा खान और पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। करीब एक घंटे तक विधायक आवास पर रहने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से  मुरादाबाद सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से अस्पताल में भर्ती सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का हालचाल लेने पहुंचे। दोपहर 3.15 बजे अखिलेश यादव बरेली वापस आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed