चौकीदार ने हमारा, आपका पैसा जमा कराया और अपने खास को देकर विदेश भगा दिया: अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यहां ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुन-चुनकर वार किए। उन्होंने गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को ही नहीं शिक्षामित्रों, आशा वर्कर, विकलांगों और बेवाओं को भी अपने 42 मिनट के भाषण के केंद्र में रखा। पूछा- भाजपा ने आपको सिर्फ तकलीफों के और क्या दिया है? कहते थे, अच्छे दिन आएंगे। कहां हैं अच्छे दिन? हमें तो नहीं दिखते। तंज कसा-तुम ही बता दो। हम वहीं पहुंच जाएंगे जहां अच्छे दिन हैं। वादा तो किया था नौजवानों को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने का। कहा था- कालाधन आएगा। भ्रष्टाचार, बेईमानी खत्म होगी, लेकिन किया क्या? हमारा, आपका पैसा बैंकों में जमा कराया और अपने खास लोगों को देकर रातोंरात चौकीदार ने हवाई जहाज से विदेश भेज दिया।
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी हेमराज वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए अखिलेश ने अपने भाषण की शुरूआत तेज, धूप और गर्मी में उन्हें सुनने आए लोगों का धन्यवाद करके की। कहा, यकीन हो गया है कि लोग इतनी तेज धूप में यहां उनका भाषण सुनने के लिए खड़े रह सकते हैं तो 23 अप्रैल को हेमराज के पक्ष में भारी मतदान करके उन्हें जिताएंगे भी। मेनका गांधी और वरुण गांधी को रिजेक्टेड बताते हुए कहा कि एक को पीलीभीत की जनता ने रिजेक्ट किया तो वह सुल्तानपुर भाग गईं। दूसरे को सुल्तानपुर की जनता ने रिजेक्ट किया तो वह पीलीभीत आ गए। भूल गए हैं कि पीलीभीत की जनता रिजेक्टेड माल पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि खुद को चौकीदार कहने वाले ने नौजवानों की नौकरियां चोरी कर लीं। किसानों की यूरिया से पांच किलो खाद की चोरी कर ली। जेबों से रुपये चोरी कर लिए। व्यापारियों से जीएसटी के बहाने चोरी कर ली। लोगों के सपने चोरी कर लिए। बेरोजगारों के सपने चोरी कर लिए। जनता यह सब जान गई है। इस बार जनता चौकीदार से चौकी छीन लेगी। अबकी चौकीदार का कोई हाल नहीं पूछेगा। पीएम ने तो चौकीदार शब्द को ही बदनाम कर दिया है।
मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा का सामान्य ज्ञान देखिए- कभी भगवान की जाति बताते हैं तो कभी बंदरों के उत्पात की शिकायत करने पर लोगों को हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह देते हैं। अब तो इनसे भगवान भी नाराज हैं। कमाल के हैं बाबा -शौचालय की बात करते हैं, लेकिन वहां पानी नहीं देते। कांग्रेस एक गड्ढे का शौचालय बनवाती थी, ये दो गड्ढे का बनवा रहे हैं, लेकिन न कांग्रेस ने पानी का इंतजाम किया और न ये कर रहे हैं। सपा ने लोहिया आवास की योजना शुरू की तो बाबा ने वो भी बंद कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.