फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh two days to give the chair , several ministers are in prison

अखिलेश दो दिन को कुर्सी दे दें, कई मंत्री जेल में होंगे

Thu, 05 Nov 2015 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 05 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh two days to give the chair , several ministers are in prison
बरेली। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में गुंडाराज है। दावा किया कि अखिलेश यादव सिर्फ दो दिन के लिए अपनी कुर्सी उन्हें दे दें, अपराधी प्रवृत्ति के आधे से ज्यादा मंत्री और जिलाध्यक्ष सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश में असहिष्णुता का माहौल होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसकी वजह सताए हुए लोगों की शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासन के स्तर से कार्रवाई नहीं होना है।
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में आए केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि यूपी को केंद्र सरकार द्वारा जो भी वित्तीय मदद दी जाती है, वह डंप हो जाती या फिर उसका दुरुपयोग किया जाता है। अब जनता को तय करना है कि उसे लुटेरी सरकार चाहिए या काम करने वाली। बसपा पर टिप्पणी करते हुए उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ बसपा विपक्ष का धर्म और भूमिका नहीं निभा रही है।
विज्ञापन

-----
दाल संकट के लिए अखिलेश जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में दालों की कीमत बढ़ने के लिए भी अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यूपी में जमाखोरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि केंद्र सरकार ने जमाखोरों पर कार्रवाई कर एक लाख क्विंटल से अधिक दाल जब्त की। अकेले महाराष्ट्र में ही 80 हजार क्विंटल दाल जब्त की गई। कहा कि हमने राज्यों से पूछा था कि कितनी दाल की जरूरत है, कितना आयात करना है। बहुत से राज्यों से रिपोर्ट ही नहीं आई। फिर भी हमने कुछ दाल आयात की है। भविष्य में दाल की समस्या न हो, इसके लिए किसानों से दाल एकत्र कर बफर स्टॉक बनाए जाएंगे। एफसीआई अन्य खाद्यान्नों की तरह किसानों से दालें भी खरीदेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ओलावृष्टि के कारण प्याज की फसल बर्बाद हो गई थी और दाम बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed