फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Airbus to Mubail bangluru

मुंबई-बंगलुरु के लिए एयरबस भरेगी उड़ान

Sun, 25 Jul 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Airbus to Mubail bangluru
बरेली। बरेली से मुंबई-बेंगलुरु के लिए शुरू होने वाली उड़ान को अब रक्षा मंत्रालय का भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है। शनिवार देर रात त्रिशूल एयरबेस के रनवे को उड़ान के लिए प्रयोग करने के लिए रक्षा मंत्रालय की मंजूरी जिला प्रशासन के पास पहुंच गई है। पांच अगस्त से एयरबस के उड़ान भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दरअसल मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो की 180 सीटर एयरबस को त्रिशूल के रनवे की जरूरत थी। त्रिशूल एयरबेस प्रशासन ने पहले ही उड़ान भरने के लिए एनओसी दे दी थी। मगर रक्षा मंत्रालय से बगैर एनओसी मिले उड़ान भरना संभव नहीं था। जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही थी, जो शनिवार को मिल गई है। अब पांच अगस्त से त्रिशूल एयरबेस से मुंबई और बेंगलुरु के लिए एयरबस के उड़ान भरने की संभावना जताई जा रही है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की एनओसी मिल गई है। उड़ान के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इंडिगो ने 29 अप्रैल से मुंबई और एक मई से बेंगलुरु की उड़ान का शेड्यूल जारी किया था। उधर, रक्षा मंत्रालय से एनओसी के लिए आवेदन किया था। इसी बीच कोरोना संक्रमण बढ़ गया और तय शेड्यूल पर फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी थी। इंडिगो की टीम ने कई बार एयरपोर्ट का जायजा भी लिया था। कोरोना के खतरे को देखते हुए इंडिगो ने 14 जून तक फ्लाइट शुरू करने से इनकार दिया था। अब मंत्रालय की एनओसी मिल गई है और जल्द उड़ान का शेड्यूल जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed