{"_id":"5a68cbf14f1c1b1d368b62f7","slug":"air-terminal-work-in-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर टर्मिनल के लिए सात एकड़ जमीन का करार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर टर्मिनल के लिए सात एकड़ जमीन का करार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
airport runway
नाथ नगरी एयर टर्मिनल के लिए सात एकड़ अतिरिक्त जमीन खरीदने के लिए किसानों से प्रशासन का करार हो गया है। किसान एयर टर्मिनल के लिए जमीन देने पर सहमत हो गए हैं। अतिरिक्त जमीन पर एयर टर्मिनल का टैक्सी-वे बनेगा। अतिरिक्त जमीन चावड़ और मुड़िया गांव के बीच में खरीदी जाएगी। किसानों से जमीन की रजिस्ट्री कभी भी कराई जा सकती है।
विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी (एसएलओ) सुल्तान अहमद सिद्दीकी ने मुडिया और चावड़ के किसानों की बैठक कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बुलाई थी। इसमें दोनों गांवों से 63 किसान आए थे। इन किसानों ने एयर टर्मिनल का टैक्सी-वे बनाने के लिए सात एकड़ जमीन देने पर सहमति जताई। किसानों को इस जमीन के बदले में 10 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रशासन की ओर से इस संबंध में किसानों से सहमति पत्र भी ले लिए गए हैं। अब सिर्फ जमीन की रजिस्ट्री होनी बाकी है।
बता दें कि शासन ने हाल ही में एयर टर्मिनल के लिए अतिरिक्त जमीन खरीदने के जिलाधिकारी के प्रस्ताव को मंजूरी थी। इसके बाद राजस्व विभाग से कानून गो और लेखपालों ने दोनों गांवों में जाकर एयर टर्मिनल के लिए अतिरिक्त जमीन खरीदने से पहले वहां का निरीक्षण कर किसानों से बात की थी। दोनों के बीच सहमति बनने के बाद किसानों की बैठक भूमि अध्यापित अधिकारी ने बुलाई थी।