{"_id":"6a1750d48339fcc0960f90c6","slug":"ailing-farmer-staged-a-semi-naked-protest-over-non-payment-of-sugarcane-dues-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107275-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना भुगतान न मिलने पर बीमार किसान ने अर्धनग्न होकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना भुगतान न मिलने पर बीमार किसान ने अर्धनग्न होकर दिया धरना
Thu, 28 May 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। ओसवाल शुगर मिल पर किसानों के लगभग 70 करोड़ रुपये बकाया हैं। गन्ना भुगतान न मिलने से परेशान बीमार किसान ने मंगलवार को तहसील परिसर में अर्धनग्न होकर धरना दिया। शाम को नायब तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
लाडपुर गौटिया गांव के किसान खेमकरण गंगवार ने बताया कि वह और उनका बेटा लंबे समय से बीमार हैं। उनको इलाज के लिए रुपये की जरूरत है। खेमकरण ने अपने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम उदित पंवार और गन्ना समिति सचिव मेघा चतुर्वेदी ने भुगतान की सहमति दी थी। लेकिन, सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए। किसान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह कर लेगा। इस चेतावनी से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने बताया कि 13 मई को खेमकरण की एक पर्ची का लगभग 1,300 रुपये का भुगतान हुआ है। उनकी पत्नी के नाम की दूसरी पर्ची का भुगतान नियमानुसार कराया जाएगा। गन्ना समिति सचिव मेघा चतुर्वेदी ने कहा कि समिति सभी किसानों का भुगतान चाहती है। उन्होंने मिल प्रशासन पर ध्यान न देने का आरोप लगाया
विज्ञापन
किसान के गन्ना भुगतान के लिए गन्ना समिति चेयरमैन से वार्ता की है। किसान के कुछ अभिलेख अपूर्ण हैं। अभिलेख पूरे होने पर जल्द भुगतान हो जाएगा।-- शोभित चौधरी, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
लाडपुर गौटिया गांव के किसान खेमकरण गंगवार ने बताया कि वह और उनका बेटा लंबे समय से बीमार हैं। उनको इलाज के लिए रुपये की जरूरत है। खेमकरण ने अपने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम उदित पंवार और गन्ना समिति सचिव मेघा चतुर्वेदी ने भुगतान की सहमति दी थी। लेकिन, सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए। किसान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह कर लेगा। इस चेतावनी से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने बताया कि 13 मई को खेमकरण की एक पर्ची का लगभग 1,300 रुपये का भुगतान हुआ है। उनकी पत्नी के नाम की दूसरी पर्ची का भुगतान नियमानुसार कराया जाएगा। गन्ना समिति सचिव मेघा चतुर्वेदी ने कहा कि समिति सभी किसानों का भुगतान चाहती है। उन्होंने मिल प्रशासन पर ध्यान न देने का आरोप लगाया
विज्ञापन
किसान के गन्ना भुगतान के लिए गन्ना समिति चेयरमैन से वार्ता की है। किसान के कुछ अभिलेख अपूर्ण हैं। अभिलेख पूरे होने पर जल्द भुगतान हो जाएगा।