फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aided secondary schools Biometric machines will

अनुदानित माध्यमिक स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीन लगेगी

Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aided secondary schools Biometric machines will
biometric machine
प्रदेश के सरकारी अनुदान वाले माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी अब मनमाने ढंग से नौकरी नहीं कर पाएंगे। उनको विद्यालय में समय पर आना और जाना होगा। बायोमेट्रिक मशीन से उनकी हाजिरी लगेगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

यह आदेश शासनादेश के बाद किए गए हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक अमरनाथ वर्मा ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सारे अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगवाने के निर्देश दिए हैं। मशीन न लगाने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है। शिक्षकों की विद्यालयों में गैरहाजिरी हमेशा बड़ा सवाल रही है। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में तमाम शिक्षकों के विद्यालय समय से न आने और समय से पहले ही चले जाने की शिकायतें शिक्षा विभाग के अफसरों को मिलती रहती हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। अफसरों के निरीक्षण में भी पाया गया कि कई शिक्षक हाजिरी लगाकर गैरहाजिर मिले। नतीजतन, प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू की है। इस तरह से शासन ने यह भी संदेश दिया है कि वेतन वह देगी तो उपस्थिति भी नियमित चेक करेगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति होने से अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों के आने-जाने का समय शिक्षाधिकारी जब चाहें जान सकेंगे। 
विज्ञापन


जिले के सभी प्रधानाचार्यों को सप्ताह भर में बायोमेट्रिक मशीन लगवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसकी व्यवस्था विद्यालय अपने स्तर से अनिवार्य रूप से कर लें। इसमें विलंब न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुन्ने अली, डीआईओएस 

प्रधानाचार्य परिषद ने स्वागत किया
बरेली। माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने स्वागत किया है। परिषद के प्रदेशीय संरक्षण मंत्री और मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने इस आदेश की सराहना करते हुए कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति से निरंकुश शिक्षकों पर अंकुश लग सकेगा। सरकार को यह व्यवस्था काफी समय पहले ही लागू कर देनी चाहिए थी।


शर्मा गुट ने विरोध जताया, निंदा की
बरेली। बायोमेट्रिक उपस्थिति का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने विरोध किया है। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने शासन के इस निर्णय को शिक्षकों के प्रति अविश्वास बताते हुए कहा है कि शिक्षण संस्थाओं में बायोमेट्रिक मशीन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। शिक्षक समय से विद्यालय में आते और जाते हैं, उनको अपनी जिम्मेदारी का पूरा अहसास है, लेकिन बायोमेट्रिक से अच्छा संदेश नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed