फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AI is assessing the visitors coming to the exhibition, people are flying to foreign countries

Bareilly News: एआई से कर रहे प्रदर्शनी में आने वालों का आकलन, विदेश तक भर रहे उड़ान

Mon, 18 Mar 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
AI is assessing the visitors coming to the exhibition, people are flying to foreign countries
बरेली। शहर निवासी तीन दोस्तों ने सबसे अलग स्टार्टअप शुरु किया है। वे आयोजनों में स्मार्ट बूथ बनाकर एआई के माध्यम से आने वाले ग्राहकों का विश्लेषण करते हैं, जिससे विक्रेता को अपना उत्पाद बेचने में मदद मिलती है। इस नवाचार की मांग देश ही नहीं विदेश में भी है।
विज्ञापन

शहर में सैनिक कॉलोनी निवासी निदेशक आशीष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने एक्सहाइम कंपनी की शुरुआत अपने दोस्त हरीश पाठक और आदित्य नाथ मिश्रा के साथ मिलकर 2023 में की थी। वे बड़े-बड़े आयोजनों में लगने वाली प्रदर्शनियों में आने वाले सही ग्राहकों के बारे में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करके स्टॉल लगाने वाले व्यक्ति या कंपनी को जानकारी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

यह अपनी तरह का अलग प्रयोग है। इसमें एआई टूल का इस्तेमाल करके बूथों पर आने वाले ग्राहकों, उत्पाद को देखने वाले लोगों, सामने से गुजरने वाले लोगों और कौन सा स्थान बूथ लगाने के लिए बेहतर है? इसकी जानकारी दी जाती है। इससे उत्पादक और प्रदर्शनकर्ता वास्तविक समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण डेटा और जानकारी प्राप्त करते हैं। यह उन्हें अपने उत्पादों और उपयोगकर्ताओं को उनकी जरूरत समझाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन युवाओं की ये कंपनी जापान, जर्मनी और यूरोपीयन देशों में भी प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है। इस स्टार्टअप को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप आइडिया का पुरस्कार दे चुकी हैं। पिछले साल इस आइडिया को भारत मंडपम में भी खूब सराहना मिली थी।

आयोजन से मिला आइडिया

आशीष बताते हैं कि स्टार्टअप के लिए यह अलग आइडिया उन्हें एक आयोजन में आया। वहां उन्होंने देखा कि कुछ बूथों पर अधिक भीड़ रहती है तो किसी पर लोग कुछ क्षणों के लिए रुककर चले जाते हैं। इसका प्रभाव निवेश पर भी पड़ता है। ऐसे में उन्होंने सेंसर और एआई का इस्तेमाल करके बूथ का विश्लेषण करने की योजना बनाई। वह बताते हैं कि आज के समय में प्रदर्शनी उद्योग महत्वपूर्ण व्यापार क्षेत्र है। क्योंकि यह विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादकों, उपभोक्ताओं और व्यापारिक संगठनों के बीच आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच प्रदान करता है। भारत मंडपम का स्टार्टअप महाकुंभ इसका बेहतर उदाहरण है। यहां उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। साथ ही व्यापारिक संबंध और संवाद की स्थापना होती है। इसके माध्यम से व्यापारिक नेटवर्क बढ़ता है और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed