फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agriculture laboratory will soon be built in Drummond College

Bareilly News: जल्द ही ड्रमंड कॉलेज में बनेगी कृषि प्रयोगशाला

Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Agriculture laboratory will soon be built in Drummond College
कई अन्य कार्य भी होंगे, शासन से मिली 42 लाख की पहली किस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज की तस्वीर बदलने वाली है। कॉलेज में कृषि विषय से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कृषि प्रयोगशाला बनाई जाएगी।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कृषि विषय की पढ़ाई होती है। हर साल दो से तीन सौ बच्चे यहां दाखिला लेते हैं। कॉलेज में कृषि प्रयोगशाला न होने से बच्चों को प्रैक्टिकल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। अब यहां कृषि प्रयोगशाला का निर्माण होने से छात्राें को काफी सहूलियत मिलेगी।

इसके अलावा कॉलेज में नए शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा। अलंकार योजना के तहत सरकार ने राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज में प्रस्तावित कार्यों के लिए 88 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। साथ ही कार्यदायी संस्था यूपी सुडको को नामित किया है। इतना ही नहीं निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 42 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब जल्द ही कॉलेज में प्रस्तावित कार्यों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

--
बनेगा 500 सीटों का मल्टीपरपज हॉल
जिले में अब तक सबसे बड़ा हाल गांधी प्रेक्षागृह हैं, जहां 400 सीटाें की क्षमता है। अधिकतर सरकारी कार्यक्रम गांधी प्रेक्षागृह में ही होते हैंं। कभी कभी संख्या अधिक होने पर लोगों को बैठने के लिए सीटें नहीं मिल पाती है। ऐसे में अब ड्रमंड कॉलेज में 500 सीटों का मल्टीपरपज हाल भी बनाया जाएगा। जिससे काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

एक नजर में

कार्यों का कुल बजट- 88 लाख
मल्टीपरपज हाल- 52 लाख

कृषि प्रयोगशाला- 12 लाख
शौचालय व अन्य कार्य- 24 लाख

जारी की गई पहली किस्त- 42 लाख
--

अलंकार योजना के तहत कॉलेज में 500 सीटों का मल्टीपरपज हाॅल व कृषि की प्रयोगशाला सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। शासन से कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। बजट भी जारी कर दिया गया है।
-संतोष कुमार, प्रधानाचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed