{"_id":"605c48998ebc3e5911502cf2","slug":"agriculture-department-to-look-into-bareilly-kisan-samman-nidhi-transfers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: अब किसान सम्मान निधि के घोटालेबाजों की तलाश करेगा कृषि विभाग, जारी किए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: अब किसान सम्मान निधि के घोटालेबाजों की तलाश करेगा कृषि विभाग, जारी किए गए निर्देश
Thu, 25 Mar 2021 01:53 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग अब बरेली में किसान सम्मान निधि के घोटालेबाजों की तलाश करेगा। संयुक्त कृषि निदेशक ने मंडल के चारों जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रेसवार्ता में किसान सम्मान निधि घोटाले का सवाल उठने पर वह बिफर गए थे, लेकिन अब अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
संयुक्त कृषि निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने मामले की धीमी जांच पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी डिप्टी डायरेक्टर को जारी निर्देश में कहा है कि जिन अपात्रों के खाते में सम्मान निधि की रकम ट्रांसफर हुई है, उसका ब्योरा तेजी से जुटाया जाए।
विज्ञापन
बैंक में पते के आधार पर ब्योरा जुटाया जाए। बता दें कि बरेली मंडल में किसान सम्मान निधि योजना में 19 हजार 272 अपात्र किसानों को निधि दे दी है। मंगलवार को कृषि मंत्री शाही के सामने यह मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
उस समय तो मंत्री ने इसे अनर्गल बताते हुए इस पर बोलने से इनकार कर दिया था और कहा था कि जिले में सब अच्छा चल रहा है लेकिन मंत्री के सामने मामला उठने के बाद अब अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है।