{"_id":"6402d501b254025bd7072008","slug":"agencies-engaged-in-locating-ashrafs-network-bareilly-news-c-4-bly1015-82984-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अशरफ के नेटवर्क का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अशरफ के नेटवर्क का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उमेशपाल हत्याकांड में जिला जेल में बंद अशरफ की भूमिका सामने आने के बाद एसटीएफ और एजेंसियां तेजी से पड़ताल में जुट गई हैं। इस बीच शहर में जमे अशरफ के गुर्गे मोबाइल बंद कर फरार हो गए हैं। किसी शूटर की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर इनकी गिरफ्तारी की जा सकती है।
जेल में रहते हुए रिश्तेदार युवक और परिचित की मदद से अशरफ ने दो साल में किस तरह शहर व आसपास नेटवर्क खड़ा किया, एजेंसियां उसका पता लगाने में जुटी हैं। खुफिया अमला भी शहर की उन पॉश कॉलोनियों में जानकारी जुटाने में लगा है जहां अशरफ के लोग रहकर प्रयागराज व अन्य स्थानों से आने वालों की पैरवी करते थे। विपक्ष की पार्टी से जुड़े एक नेता की इस मामले में भूमिका पता चलने के बाद एसटीएफ और सक्रिय हो गई है। इस बीच सादा कपड़ों में टीम के सदस्यों ने फाइक एन्कलेव समेत उन इलाकों में भ्रमण कर जायजा भी लिया जहां आलीशान कोठियों में गुर्गे अब तक मौज काट रहे थे। पता लगा कि प्रयागराज की घटना के बाद से ही यहां आवाजाही सीमित है। कुछेक नौकर रह गए थे जो तीन दिन पहले यहां से खिसक गए।
प्रयागराज पुलिस के सूत्रों से पता लगा है कि अशरफ की पत्नी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। नई गिरफ्तारियों के बाद आरोपियों की निशानदेही पर बरेली शहर व जेल में धरपकड़ की जा सकती है।